ePaper

First day Navratri Bhog Idea: नवरात्रि के पहले दिन लगाएं इस चीज का भोग, मां शैलीपुत्री के आशीर्वाद से घर में बरसेगा धन 

Updated at : 21 Sep 2025 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
maa shailputri

maa shailputri

First day Navratri Bhog Idea: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विशेष पूजा की जाती है. मान्यता है कि देवी को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस दिन उन्हें सफेद रंग के व्यंजन अर्पित करना शुभ माना जाता है. दूध से बनी खीर, रबड़ी और बर्फी जैसे भोग अर्पित करने से माता शीघ्र प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं.

विज्ञापन

First day Navratri Bhog Idea: नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की उपासना को समर्पित होता है. नौ दिनों तक देवी दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से आरंभ होकर 2 अक्टूबर को नवमी तिथि पर संपन्न होगी. धार्मिक मान्यता है कि इन दिनों माता के नौ रूपों की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

पहले दिन का महत्व – मां शैलपुत्री की पूजा

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विशेष पूजा की जाती है. मान्यता है कि देवी को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस दिन उन्हें सफेद रंग के व्यंजन अर्पित करना शुभ माना जाता है. दूध से बनी खीर, रबड़ी और बर्फी जैसे भोग अर्पित करने से माता शीघ्र प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं.

भोग बनाने का तरीका 

सामग्री 

  • दूध – 1 लीटर (फुल क्रीम)
  • चावल – 1/4 कप (धोकर 30 मिनट भिगो दें)
  • चीनी – 1/2 कप (स्वाद अनुसार)
  • इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
  • बादाम, काजू, पिस्ता – 2–3 चम्मच (कटे हुए)
  • किशमिश – 1 चम्मच
  • केसर के धागे – 6–7 (वैकल्पिक)

बनाने की विधि

  1. सबसे पहले दूध को एक गहरे बर्तन में उबाल लें.
  2. जब दूध गर्म हो जाए तो उसमें भीगे हुए चावल डाल दें.
  3. धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि दूध नीचे से लगे नहीं.
  4. करीब 25–30 मिनट में चावल नरम हो जाएंगे और दूध गाढ़ा होने लगेगा.
  5. अब इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं.
  6. कटे हुए मेवे, किशमिश, इलायची पाउडर और अगर चाहें तो केसर डाल दें.
  7. खीर को और 5–7 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.

साफ-सफाई का महत्व

नवरात्रि की शुरुआत के दिन सुबह जल्दी उठकर पूरे घर की अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए. मंदिर को स्वच्छ कर वहां नया कपड़ा बिछाएं और देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को तिलक लगाकर पूजा करें. इसी दिन कलश स्थापना का भी विशेष महत्व होता है.

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: इस नवरात्रि भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना पूजा नहीं होगी सफल

यह भी पढ़ें: Navratri 2025: नवरात्री शुरू होने से पहले जरूर कर लें ये 5 खास चीजें

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola