भारत की फेमस महिला कथावाचक: क्या है खासियत और क्यों लाखों लोग करते हैं अनुसरण

Updated:
विज्ञापन
भारत की फेमस महिला कथावाचक: क्या है खासियत और क्यों लाखों लोग करते हैं अनुसरण

Kathavachak Devi Krishnapriya: भारत की कथा परंपरा में महिला कथावाचकों का हमेशा खास स्थान रहा है. आज के समय में कुछ महिला कथावाचक अपनी अलग अंदाज और सोच के कारण खास पहचान बना चुकी हैं. वे सिर्फ धार्मिक कहानियां नहीं सुनातीं, बल्कि जीवन के मूल्य, संस्कार, आत्मचिंतन और सामाजिक संदेश भी आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाती हैं. उनकी बातों में परंपरा की गहराई भी होती है और आज के समय की समझ भी, इसलिए लोग उनसे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको भारत की फेमस महिला कथावाचक के बारे में बातने वाले हैं.

विज्ञापन

Kathavachak Devi Krishnapriya: इन दिनों देश में कथावाचकों की तेजी पॉपुलारिटी बढ़ रही है. चाहे पुरुष कथावाचक हो या फिर महिला. लेकिन एक बात हाल में देखी जा रही है कि महिला कथावाचकों को अब बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है. आइए इस वक्त प्रमुख महिला कथावाचकों के बारे में जानते हैं.

देवी कृष्णप्रिया

भारत की फेमस महिला कथावाचकों में देवी कृष्णप्रिया का नाम प्रमुखता से लिया जाता है. वे शास्त्र-आधारित कथाओं और भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से जीवन-मूल्यों, संस्कार और आत्मचिंतन को सरल भाषा में प्रस्तुत करती हैं. उनकी कथा-शैली विशेष रूप से युवा वर्ग को आकर्षित करती है, जहां भक्ति के साथ सामाजिक चेतना का संतुलन साफ दिखाई देता है.

जया किशोरी

जया किशोरी ने भक्ति और प्रेरणा को एक नए स्वरूप में प्रस्तुत किया है. उनकी कथाओं और प्रवचनों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और जीवन-दर्शन का स्पष्ट संदेश मिलता है. वे आधुनिक जीवन की चुनौतियों को आध्यात्मिक दृष्टि से समझाने के लिए जानी जाती हैं, जिसके कारण युवा पीढ़ी उनसे विशेष रूप से जुड़ती है.

देवी चित्रलेखा

भागवत कथा की ओजस्वी और भावनात्मक प्रस्तुति के लिए देवी चित्रलेखा की अलग पहचान है. उनकी वाणी में भक्ति के साथ सामाजिक सरोकारों की झलक भी मिलती है, जिससे श्रोता कथा से भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं और कथा केवल श्रवण का माध्यम नहीं रह जाती.

देवी नेहा सरस्वत

युवा कथावाचकों में देवी नेहा सरस्वत का नाम तेजी से उभर रहा है. उनकी स्पष्ट अभिव्यक्ति और समकालीन दृष्टिकोण कथा को आज की पीढ़ी से जोड़ने का कार्य करता है, जहां परंपरा और वर्तमान के बीच संवाद स्थापित होता है.

प्राची देवी

प्राची देवी का नाम भी महिला कथावाचकों में लिया जाता है. वे धार्मिक कथावाचन और भक्ति-आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करती हैं. उनकी कथा-शैली में भक्ति और अनुशासन का संतुलन देखने को मिलता है, जो श्रोताओं के साथ सहज संवाद स्थापित करता है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola