ePaper

Skin Care: चाहते हैं ग्लोइंग स्किन, आज ही इस्तेमाल करें ये फेस मास्क

Updated at : 25 May 2024 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
Skin Care: चाहते हैं ग्लोइंग स्किन, आज ही इस्तेमाल करें ये फेस मास्क

Skin Care: अगर आपको भी अपने चेहरे पर ग्लो चाहिए तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी मदद ग्लोइंग स्किन पाने में कर सकते हैं.

विज्ञापन

Skin Care: ग्लोइंग स्किन के लिए आपको मार्केट में तो कई तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आप घर पर मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर भी एक ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा पा सकते हैं. अगर नहीं जानते हैं तो ऐसे में यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको काफी आसानी से आपके घर पर ही मिल जाएंगे और इनका इस्तेमाल कर आप ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा काफी आसानी से पा सकते हैं. चलिए इन होम मेड फेस मास्क के बारे में डीटेल से जानते हैं.

दही

अगर आप अपने लिए एक फेस मास्क तैयार करना चाहते हैं तो इसके लिए दही से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है. यह सबसे बेस्ट इंग्रीडिएंट्स में से एक है. यह आपके स्किन को सॉफ्ट बनाने के साथ ही उसे हायड्रेट करने में भी मदद करता है. केवल यहीं नहीं, दही का इस्तेमाल कर आप ड्रायनेस को भी दूर कर सकते हैं.

Also Read: Glowing Skin Tips:चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए फलों के फायदे: नेचुरल तरीके से स्किन को खूबसूरत बनाएं

Also Read: Korean Skin Care: ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Also Read: Skin Care: चेहरे से हटाना चाहते हैं पिंपल के जिद्दी दाग? आज ही ट्राई करें ये फेस पैक

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल आपकी स्किन के लिए सबसे फायदेमंद चीजों में से एक है. अगर आपको गर्मियों के इन दिनों में जलन या फिर इरिटेशन की समस्या हो रही है तो ऐसे में आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आपके स्किन को हायड्रेट करने के साथ ही एक्सेस ऑयल को भी कम करने में मदद करता है. आप अगर चाहें तो इसे डायरेक्टली अपने स्किन पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

ओट्स

अगर आप एक फेस स्क्रब की तलाश में हैं तो ऐसे में ओट्स आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. यह डेड स्किन सेल्स को क्लीन करने के साथ ही उसे एक्सफोलिएट भी करता है. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो ऐसे में आप ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Also Read: Skincare Tips: चेहरे पर आलू का रस लगाने के फायदे, ब्यूटी एक्सपर्ट से जानिए

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola