ePaper

Glowing Skin Tips:चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए फलों के फायदे: नेचुरल तरीके से स्किन को खूबसूरत बनाएं

Updated at : 24 May 2024 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
Beauty Tips

Beauty Tips- Pic By: Social Media

अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां आने लगी हैं और चेहरे की चमक कम होती दिखाई देने लग गई है तो आज ही से अपने चेहरे की ग्लो बढ़ाने पर ध्यान दें.

विज्ञापन

Glowing Skin Tips: अगर आप भी अपने चेहरे की त्वचा को चमकदार बनाना चाहते हैं तो आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. हमारे शरीर पर खान-पान का बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है. जिस तरीके का हमारा खान-पान होता है, हमारा स्वास्थ्य भी उसी अनुरूप होता है. इसलिए कहा जाता है जैसा खाइयेगा अन्न, वैसा होगा मन और तन.

अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां आने लगी हैं और चेहरे की चमक कम होती दिखे तो आज ही से अपने चेहरे का ग्लो बढ़ाने पर ध्यान दें. इसके लिए आपको कोई ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है. केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे आपके चेहरे पर दाग-धब्बे आ जाते हैं. इसलिए हम आज के इस लेख में स्किन को नेचुरल तरीके से चमकदार और खूबसूरत बनाने के लिए आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका रोजाना सेवन करने से आप स्वस्थ रहेंगे और आपकी स्किन हमेशा ग्लो करेगी.

केला

केला एक ऐसा फल है, जो आपके पूरे साल मार्केट में मिलता है, यह फल बड़े ही आसानी से मिल जाता है. अगर आप केले का नियमित सेवन करेंगे तो यह आपके चेहरे की चमक को बढ़ाने में मदद करेगा. केले में विटामिन C, B6 और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, इसमें आयरन भी मौजूद होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है. यह स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है. इसके रोजाना सेवन से आपकी त्वचा पर भी निखार आएगा.

Also Read: Glowing Skin Tips: गर्मी में चाहती हैं कि स्किन करें ग्लो तो ब्यूटी एक्सपर्ट से जानिए घरेलू नुस्खे

Also Read: Beauty Tips: किचन की सामग्री से निखारें अपनी खूबसूरती, जानें क्या है तरीका

Also Read: आप रखती है मेकअप का शौक, तो यह भी जानें कि क्या है मेकअप प्रोडक्ट्स को रिप्लेस करने का सही समय 

पपीता

पपीता ठंड हो या गर्मी आपको हर मौसम में मिल जाएगा. पपीते का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. पपीते में कई सारे विटामिंस, मिनरल्स, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. अगर आप नियमित रूप से पपीते का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद पैपेन एंजाइम आपके स्किन से डेड स्किन सेल्स को हटाता है और चेहरे को चमकदार बनाता है. इसलिए पपीते का नियमित सेवन आपके स्कीन के लिए बहुत फायदेमंद है.

संतरा

संतरे में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है और विटामिन सी स्कीन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है. इसलिए मार्केट में कई तरह के विटामिन सी के सिरम्स भी उपलब्ध होते हैं, इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है. यह आपकी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और चेहरे की रंगत भी ठीक करता है. यह आपको हाइड्रेट रखता है जिससे आपके चेहरे में झुर्रियां नहीं आती. संतरे का नियमित सेवन आपके स्वास्थ्य को तो बेहतर करता ही है आपकी स्किन को चमकदार भी बनाता है.

जामुन

जामुन एक स्वास्थ्यप्रद फल है. ये त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो होता है. इसमें कुछ महत्वपूर्ण तत्व होते हैं जो त्वचा को निखारने और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं. जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और त्वचा को जवां बनाए रखते हैं. इस फल में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है. इसके साथ इसमें फाइबर मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को ठीक रखते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं.

आम

खाने से आपके स्किन में नई ऊर्जा आती है, जिससे त्वचा चमकदार और स्वस्थ दिखती है. आम खाने के कई फायदे होते हैं जो आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं. आम में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो आपकी स्किन को निखारने के साथ ही आपकी रंगत को ठीक कर देती है. इसमें बीटा-कैरोटीन होता है जो स्किन के लिए फायदेमंद है. इसके अलावा, आम में विटामिन ए भी होता है जो स्किन के साथ आंखो लिए बहुत लाभकारी होता है और उसे मुलायम और स्वस्थ बनाए रखता है. तो आम खाने से आपकी स्किन न केवल ग्लोइंग बनती है, बल्कि यह उसे स्वस्थ और जवान भी बनाए रखता है.

विज्ञापन
Rinki Singh

लेखक के बारे में

By Rinki Singh

Rinki Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola