ePaper

Eid Milad un Nabi Mehndi Design: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर लगाएं लेटेस्ट और यूनिक मेहंदी डिजाइन

Updated at : 05 Sep 2025 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
Eid Milad un Nabi Mehndi Design: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर लगाएं लेटेस्ट और यूनिक मेहंदी डिजाइन

Eid Milad un Nabi Mehndi Design: यहां देखें ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के लिए चांद की कारीगरी जैसी मेहंदी के सबसे खूबसूरत डिजाइन.इन सिंपल और स्टाइलिश डिजाइन्स से पाएं सबसे हटके लुक.

विज्ञापन

Latest Eid Milad un Nabi Mehndi Design: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का खास मौका सिर्फ इबादत और दुआओं का ही नहीं बल्कि खूबसूरती और सजने-संवरने का भी दिन होता है. इस दिन महिलाएं और लड़कियां खास तौर पर हाथों में मेहंदी लगाती हैं.

अगर आप भी इस बार ईद मिलाद पर कुछ अलग और यूनिक मेहंदी डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं तो यहां देखिए लेटेस्ट और ट्रेंडिंग ईद मेहंदी डिजाइन जो आपको देंगे सबसे हटके लुक.

मॉडर्न फ्लोरल जाली (Modern Floral Jaali): यह डिजाइन उन लोगों के लिए है जो पारंपरिक और मॉडर्न का मिश्रण पसंद करते हैं.इसमें हाथों के पीछे एक पतली फ्लोरल जाली बनाई जाती है. यह दिखने में भरी हुई लगती है लेकिन लगाने में बहुत आसान होती है. यह डिजाइन लेटेस्ट होने के साथ-साथ आपको एक एलिगेंट और सबसे हटके लुक देगा.

मिनिमलिस्ट फिंगर आर्ट (Minimalist Finger Art): अगर आपको भरे हुए हाथ पसंद नहीं तो यह डिजाइन बिल्कुल आपके लिए है. इसमें सिर्फ आपकी उंगलियों पर ही बारीक और खूबसूरत पैटर्न बनाए जाते हैं जबकि बाकी हाथ खाली रहता है. किसी भी ड्रेस के साथ अच्छा लगता है.

फ्लोरल मंडला डिजाइन :हथेली के बीच में मंडला बनाकर उसके चारों ओर फूल और बेल की सजावट.यह डिजाइन सिंपल होते हुए भी क्लासी लगता है.

Eid Milad un Nabi Mehndi Design
Eid milad un nabi mehndi design

चांद और सितारा मोटिफ (Crescent and Star Motif): यह डिजाइन ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के लिए एकदम सही है. इसमें एक खूबसूरत, पतला चाद और सितारा बनाया जाता है जो आपकी कलाई या उंगलियों से जुड़ा हो सकता है.यह डिजाइन रूहानी खूबसूरती और सादगी का प्रतीक है जो इस खास दिन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

Also Read : Latest Onam Mehndi Design: ओणम के लिए यहां देंखे खूबसूरत और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

Also Read : Onam Mehndi Designs: ओणम पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं इन यूनिक मेहंदी डिजाइन्स से

Also Read : Onam Special Gold Payal Designs: सिंपल और लाइटवेट गोल्ड पायल डिजाइन से बढ़ाएं अपने पैरों की खूबसूरती

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola