Diwali 2021: गोवा के पणजी में धू-धूकर जला नरकासुर का पुतला, जानिए क्या है मान्यता

Updated:
विज्ञापन

रौशनी का त्योहार दीपावली आज है. पूरे देश में दिवाली की धूम है. आज कार्तिक अमावस्या भी है. इसके एक दिन पहले नरक चतुर्दशी होती है. मान्यता है कि नरक चतुर्दशी के दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर नाम के दानव का वध किया था

विज्ञापन

रौशनी का त्योहार दीपावली आज है. पूरे देश में दिवाली की धूम है. आज कार्तिक अमावस्या भी है. इसके एक दिन पहले नरक चतुर्दशी होती है. मान्यता है कि नरक चतुर्दशी के दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर नाम के दानव का वध किया था, इसलिए इस पर्व को मनाया जाता है. इस खास अवसर पर गोवा के पणजी में नरकासुर के पुतले का दहन किया गया.

विज्ञापन

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है. इसे रूप चतुर्दशी और काली चतुर्दसी के नाम से भी जाना जाता है.

नरक चतुर्दशी के दिन भगवान कृष्ण, मां काली, यम और हनुमान जी की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन की पूरा से आत्मा की शुद्धि होती है. पूर्व में किए गए पापों अंत होता है. इसके साथ ही नरक में जाने से भी मुक्ति मिलती है.

गौरतलब है कि, आज दीपावली है. पीएम मोदी समेत देश के कई गणमान्य लोगों ने देश वासियों को दीपावली की बधाई दी है. पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola