Veg Noodles Cutlet: समोसे और पकौड़ों की जगह ट्राई करें सुपर क्रिस्पी वेज नूडल्स कटलेट, ऐसी डिश जो बना देगी आपकी कुकिंग को और भी खास

Veg Noodles Cutlet: वेज नूडल्स कटलेट रेसिपी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो रोज के स्नैक्स से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये कटलेट्स बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं. सब्जियों और नूडल्स से बने ये हेल्दी स्नैक टिफिन, शाम की चाय या पार्टी के लिए एक इंस्टैंट तैयार होने वाला टेस्टी ऑप्शन हैं.
Veg Noodles Cutlet: अगर आप हर दिन एक ही तरह के समोसे, पकौड़े या फिर ब्रेड रोल्स खाकर ऊब चुके हैं और एक यूनिक और मजेदार स्नैक तैयार करना चाहते हैं तो वेज नूडल्स कटलेट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. जब आप इस डिश को अपने घर पर बनाते हैं तो यह बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आती है और साथ ही घर के बड़े भी इसे काफी चाव से खाते हैं. इस डिश की सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये सिर्फ खाने में टेस्टी नहीं होते बल्कि न्यूट्रिशियस भी होते हैं. इसमें सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है जिस वजह से ये उन पैरेंट्स के लिए भी एक परफेक्ट डिश बन जाती है जिनके बच्चे सब्जियों से दूर भागते हैं. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये कटलेट्स काफी आसानी से तैयार हो जाते हैं जिस वजह से आप इन्हें सिर्फ शाम के नाश्ते में ही नहीं बल्कि बच्चों को टिफिन में देकर स्कूल भेजने के लिए और पार्टी स्नैक की तरह भी तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
वेज नूडल्स कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- उबले हुए नूडल्स – 2 कप
- उबला हुआ आलू – 2 मीडियम साइज के
- गाजर – आधा कप बारीक कटी
- शिमला मिर्च – आधाकप बारीक कटी
- प्याज – 1 छोटा साइज का बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच
- ब्रेड क्रम्ब्स – आधा कप
- नमक – स्वाद अनुसार
- काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
- तेल – तलने के लिए
वेज नूडल्स कटलेट बनाने की रेसिपी
- वेज नूडल्स कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए नूडल्स को बारीक काट लें ताकि कटलेट का मिश्रण अच्छे से बंध सके. अब एक बड़े बाउल में नूडल्स, मैश किया हुआ आलू, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज़, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें. इसके बाद इसमें नमक, काली मिर्च और चाट मसाला मिलाकर सब चीजों को अच्छी तरह हाथ से मिक्स करें.
- अब इसमें कॉर्नफ्लोर और थोड़ा सा ब्रेड क्रम्ब्स डालें, ताकि मिश्रण अच्छे से बंध जाए और फिर तैयार मिश्रण से मनचाहे शेप के कटलेट बना लें. अब हर कटलेट को हल्के से ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें.
- एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर कटलेट्स को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें. तैयार कटलेट्स को टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाए
वेज नूडल्स कटलेट परोसने का तरीका
वेज नूडल्स कटलेट को हरी चटनी, टोमैटो केचप या मेयोनीज के साथ गर्मागर्म परोसें. चाहें तो इन्हें ब्रेड के बीच रखकर सैंडविच की तरह भी सर्व कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










