ePaper

Durga Ashtami 2023: महाअष्‍टमी के दिन इन चीजों से करें पूजा, कभी नहीं होगी धन की कमी

Updated at : 22 Oct 2023 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
Durga Ashtami 2023: महाअष्‍टमी के दिन इन चीजों से करें पूजा, कभी नहीं होगी धन की कमी

इस बार 22 अक्‍टूबर 2023 को शारदीय नवरात्रि की अष्‍टमी है. इसे महाअष्‍टमी और दुर्गा अष्‍टमी भी कहते हैं. ऐसे में माना जाता है कि नवरात्रि के अष्टमी के दिन हवन करना अति शुभ होता है. यदि इस दिन मां दुर्गा को प्रसन्‍न करने के लिए आप इन चीजों को करेंगे तो पूरे साल आपको धन की कमी नहीं होगी.

विज्ञापन
undefined

नवरात्रि के आठवें दिन महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है. यह दिन मां दुर्गा की आठवीं शक्ति मां महागौरी को समर्पित है. इस साल शारदीय नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी 22 अक्टूबर 2023 को है, जो 21 अक्टूबर को रात 09:53 बजे से शुरू होगी.

undefined

कहा जाता है कि अगर आप नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक पूजा और व्रत नहीं कर पाते हैं तो अष्टमी और नवमी के दिन व्रत रखकर माता रानी की पूजा कर सकते हैं. अष्टमी तिथि पर देवी दुर्गा के साथ-साथ उनके आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा करने की परंपरा है. कहा जाता है कि महाष्टमी के दिन मां दुर्गा को प्रसन्‍न करने के लिए खास यह टोटके कर लें तो पूरे साल आपको धन की कमी नहीं होगी.

undefined

महाअष्टमी के दिन लौंग की माला और लाल गुलाब की माला बनाकर मां दुर्गा को अर्पित कर सकते हैं. इससे आपको जीवन में आई विपदा को दूर करेगा और आपकी मनोकामनाएं पूरी होगी.

undefined

इसके साथ ही आप कपूर और लौंग की आरती करेंगे तो घर में समृद्धि और सफलता की किरणें बढ़ेगी. बस इसके लिए आपको कपूर और लौंग को जलाकर पूरे घर में घुमाने है. इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और गरीबी को समृद्धि में परिवर्तित कर सकती है.

undefined

धन संबंधी समस्याओं को हल करने के लिए, आप आष्टमी के दिन गुलाब के फूल में कपूर जलाकर मां दुर्गा को आर्पित कर सकते हैं. इससे आपकी आर्थिक समस्याएं कम हो सकती हैं.

Also Read: Happy Durga Ashtami 2023 Wishes LIVE: जीवन में हर मनोकामना हो पूरी… यहां से दें दुर्गा अष्टमी की बधाई
विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola