ePaper

Diya Lighting Mistakes : पूजा के दौरान दीपक से जुड़ी ना करें ये गलतियां, घर की बरकत हो सकती है कम

Updated at : 20 Jan 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
Diya Lighting Mistakes

Diya Lighting Mistakes

Diya Lighting Mistakes : शास्त्रों के अनुसार अग्नि को पांच तत्वों में से एक माना गया है और यही वजह है कि पूजा में दीपक जलाना अनिवार्य होता है.

विज्ञापन

Diya Lighting Mistakes: पूजा-पाठ करने के दौरान अक्सर हम दीपक जलाते है क्योंकि अग्नि को पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार अग्नि को पांच तत्वों में से एक माना गया है और यही वजह है कि पूजा में दीपक जलाना अनिवार्य होता है. लेकिन कई बार अनजाने में लोग कुछ गलतियां कर बैठते हैं जो घर की बरकत को प्रभावित कर सकती हैं.

दीपक बुझाने की गलती

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूजा में जलते दीपक को कभी भी बीच में नहीं बुझाना चाहिए.भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर से दीपक को बुझाने, हटाने को गलत बताया गया है. श्रीकृष्ण के अनुसार जो व्यक्ति दीपक बुझाता है वह काना हो जाता है और दीपक बुझाने वाला अंधा हो जाता है. यह न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से गलत है बल्कि घर की सुख-समृद्धि को भी प्रभावित करता है.

दीपक को हटाना और बुझाना भी होता है अशुभ

पुराण में यह स्पष्ट किया गया है कि दीपक को उसके स्थान से हटाने और उसे बुझाने से भी घर की बरकत खत्म हो जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपक को बुझाने का अर्थ अग्नि को बुझाना है और अग्नि शुद्धता, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है.

Also Read : Vastu Tips : घर में ऐसे रखें शंख, मिलेगा धन और सुख-शांति का आशीर्वाद

घर की खुशहाली और लक्ष्मी माता पर असर

दीपक बुझाने से न केवल घर की सुख-शांति प्रभावित होती है बल्कि इसे लक्ष्मी माता के नाराज होने का संकेत भी माना जाता है. इसके परिणामस्वरुप धन की कमी हो सकती है और घर की समृद्धि घट सकती है.

Also Read : Vastu Tips For Good Luck: इन 5 वास्तु टिप्स से बदलिए अपनी किस्मत, रातों-रात जीवन में आएगा बदलाव

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola