Dhanteras 2022: धनतेरस पर अगर खरीदने वाले हैं गोल्ड, तो जानें कैसे करें असली सोने की पहचान

Dhanteras 2022, Know how to check gold purity: धनतेरस का त्योहार आने वाला है. इस त्योहार में लोग सोना चांदी खरीदते हैं. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे सोने की पहचान कर पाएंगे.
Dhanteras 2022, Know how to check gold purity: धनतेरस का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है. इस दिन लोग सोना-चांदी खरीदना शुभ माने है. लेकिन इस दौरान शहर से दूर दराज इलाकों में लोग इन धातुओं को खरीदने में गंभीरता नहीं दिखाते और वे धोखा खा जाते हैं. इसलिए आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे सोने की पहचान कर पाएंगे.
हॉलमार्किंग की पहचान करने के लिए चार चिह्न होते हैं. अगर इन चारों में से एक भी निशान ज्वैलरी पर नहीं होगा, तो समझ लें कि ज्वैलर आपको जो सोना बेच रहा है, उसकी शुद्धता प्रमाणित नहीं है. ऐसे में वह आपको ठग भी सकता है. आइए जानते हैं ये चार मार्क कौन से हैं-
-
सोने का कैरेट
-
हॉलमार्किंग सेंटर की पहचान
-
ज्वैलर का कोड
नाइट्रिक एसिड का कोई असर असली सोने पर नहीं होता है.सोन में अगर कॉपर, जिंक, स्टरलिंग सिल्वर या कुछ और है तो उस पर नाइट्रिक एसिड का असर दिखेगा. टेस्ट करने के लिए गहने को थोड़ा सा स्क्रैच करें और उस पर नाइट्रिक एसिड डालें. सोना असली है तो कोई असर नहीं होगा. हालांकि जब आप ये टेस्ट करें तो पूरी सावधानी बरतें नहीं तो एसिड से आपको भी नुकसान हो सकता है.
कुछ घरेलू उपाय भी हैं जिससे आप पता कर सकते हैं कि सोना असली है या नकली. इसके लिए आप एक बाल्टी में पानी ले. अब इसमें सोने के गहने को डाल दे. इसके बाद इस बात पर गौर करें कि सोना पानी में डूबता है या नहीं…यदि गहना डूब जाए तो समझ लेना चाहिए कि सोना असली है…वहीं यदि सोना कुछ देर तैरता रहे तो समझिए सोना नकली है. इसके पीछे का तर्क ये हैं कि सोना कितना भी हल्का हो, कितनी भी कम मात्रा में हो उसे पानी में डालने के बाद डूब ही जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




