ePaper

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर घर की करें पारंपरिक और रंगीन सजावट, यहां हैं कमाल के आइडियाज

Updated at : 13 Jan 2025 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
home decoration ideas for makar sankranti

home decoration ideas for makar sankranti

Makar Sankranti 2025: अगर आप मकर संक्रांति के इस पर्व को और भी यादगार बनाना चाहते हैं तो इन आइडियाज की मदद ले सकते हैं.

विज्ञापन

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 को पूरे देशभर में मनाया जाएगा. मकर संक्रांति की तैयारियां हम कई दिनों पहले से ही करने लगते हैं. हिंदू धर्म में यह एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. यह त्योहार खुशियों से भरा होता है. मकर संक्रांति के त्यौहार को अगर आप और भी ज्यादा आनंदमयी और यादगार बनाना चाहते हैं तो इस तरह से अपने घर को पारंपरिक और रंगीन तरीके से सजा सकते हैं. आज हम आपके लिए कुछ कमाल के और जबरदस्त आइडियाज लेकर आए हैं.

पतंग थीम से करें डेकोरेट

इस मकर संक्रांति के पर्व को खास बनाने के लिए आप अपने घर में रंग-बिरंगी पतंगों को दीवारों और छत पर सजाएं. आप अगर चाहें तो पतंगों से बनी लड़ियों को बनाकर आप खिड़कियों और दरवाजों पर भी लगा सकते हैं.

मकर संक्रांति से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Makar Sankranti Rangoli Designs: सजाएं घर की चौखट इन खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स से

ये भी पढ़ें: Makar Sankranti Wishes, Messages, Quotes : यहां से भेजिए मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

बोनफायर डेकोरेशन

घर को दीयों और मोमबत्तियों से रोशन करें. इलेक्ट्रिक लाइट्स का उपयोग करके मुख्य द्वार और बालकनी को सजा सकते है. तिल के तेल से बने दीपक भी जला सकते है. ऐसा करना बेहद ही शुभ माना जाता है.

रंगोली बनाएं

घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं. रंगोली बनाने के लिए चावल के आटे, हल्दी, और फूलों का उपयोग करें. रंगोली में सूर्य, पतंग, और मकर राशि के चिन्ह बना सकते है. आप अगर चाहें तो रंगोली पर हैप्पी मकर संक्रांति और मकर संक्रांति 2025 लिख सकते है.

ये भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025: भूलकर भी मकर संक्रांति के दिन न करें ये गलतियां, होगा बड़ा नुकसान

अलग-अलग रंगीन फूलों से सजाएं

मकर संक्रांति के दौरान रंगीन फूलों से सजावट और फूलों की माला बनाकर दरवाजे और खिड़कियों पर लगाएं. केवल यहीं नहीं, अपने पूजा स्थल और खाने की मेज को भी खुशबूदार फूलों से सजाएं. इसके अलावा घर के मुख्य द्वार को आम के पलों और गेंदों की लड़ियां से सजाए.

डाइनिंग टेबल सजाएं

डाइनिंग टेबल पर तिल-गुड़ के लड्डू, खिचड़ी, और अन्य पारंपरिक व्यंजनों को सजाकर रख सकते है.खाने की मेज पर पारंपरिक कपड़े या रंगीन टेबल क्लॉथ का इस्तेमाल कर यूनिक लुक दे सकते है. अपने टेबल को पर आप अलग अलग स्वादिष्ट भोजन रख सकते है और सम्पूर्ण परिवार साथ पर डिनर कर सकते हैं. इनपुट: प्रिया गुप्ता

ये भी पढ़ें: Makar Sankranti Food : घर पर बनाएं मकर संक्रांति स्पेशल मूंगफली की गजक, जानें विधि

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola