हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट के लिए मिनटों में बनाएं दही चटनी टोस्ट

दही चटनी टोस्ट रेसिपी (Image-Gemini)
Curd Chutney Toast: बच्चों के लिए अगर आप हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं तो दही चटनी टोस्ट बहुत बढ़िया ऑप्शन है. इसे बनाना भी बहुत आसान है.
Curd Chutney Toast: बहुत सारी डिश ऐसी होती है जो न सिर्फ भूख मिटाता है बल्की खाने वालों का दिल भी जीत लेती है. हम बात कर रहे हैं दही चटनी टोस्ट की. नाम से तो ये आपको सिंपल टोस्ट लगता होगा लेकिन इसकी एक बाइट मुंह में जाते ही ये आपको अपना दीवाना बना देगी. इसका लाजवाब स्वाद बच्चों को तो इतना पसंद आएगा कि वे ब्रेकफास्ट के साथ-साथ स्नैक्स में भी इसी टोस्ट की डिमांड करेंगे. हेल्दी और टेस्टी नाश्ते के लिए यह डिश बहुत बढ़िया ऑप्शन है. तो चलिए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.
दही चटनी टोस्ट बनाने की सामग्री
- दही – 1 कप (गाढ़ा)
- काली मिर्च – आधा चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स – आधा चम्मच
- पिज्जा सीजनिंग – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- धनिया पत्ता – 1 मुट्ठी
- हरी मिर्च – 1-2
- लहसुन की कलियां – 7-8
- नींबू का रस – 1 चम्मच
- ब्रेड स्लाइस – 4-5
- तेल या बटर
यह भी पढ़ें: Breakfast Ideas: सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट हैं स्वाद में लाजवाब ये 5 स्नैक्स, जरूर करें टाई
दही चटनी टोस्ट बनाने की विधि
- दही चटनी टोस्ट बनाने के लिए पहले एक बाउल में दही डालें. फिर उसमें काली मिर्च, चिल्ली फ्लेक्स, पिज्जा सीजनिंग और स्वादानुसार नमक डालकर उसे अच्छे से फेंट लें.
- अब आप मिक्सी जार में धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, नींबू का रस और थोड़ा सा नमक डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें
- फिर तैयार दही में चटनी डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें.
- अब आप ब्रेड स्लाइस को इस तैयार मिक्सचर में डुबोकर दोनों तरफ अच्छे से कोट करें.
- फिर पैन गरम करके उसमें थोड़ा तेल या बटर डालें और कोटेड ब्रेड स्लाइस को पैन पर रखकर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक टोस्ट करें.
- आपका दही चटनी टोस्ट बनकर तैयार हो चुका है.
- इसके ऊपर आप चिल्ली फ्लेक्स या पिज्जा सीजनिंग डालकर गरमा गरम सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Sabudana Idli Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं साबूदाना इडली, जानें मिनटों में बनाने का सबसे आसान तरीका
यह भी पढ़ें: Simple Poori Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी फूली-फूली सिंपल पूरियां, नोट कर लें रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




