Crispy Pakora Recipe Ideas For New Year: नए साल की शाम में चाय के साथ बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी पकौड़े, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 01 Jan 2026 9:52 AM
Pakora Recipe ideas (AI Image)
Crispy Pakora Recipe Ideas For New Year: न्यू ईयर की शाम में अगर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार और टेस्टी स्नैक्स का मजा लेना चाहते हैं तो क्रिस्पी पकौड़े एक परफेक्ट ऑप्शन हैं. आइए जानते हैं कुछ रेसिपी आइडियाज.
Crispy Pakora Recipe Ideas For New Year: नए साल में शाम के वक्त आप स्नैक्स बनाने की सोच रहे हैं तो पकौड़े को बना सकते हैं. शाम में गरमा-गरम पकौड़े खाने का अपना अलग ही मजा होता है और इसे बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी खाना पसंद करते हैं. न्यू ईयर पर आप चाय के साथ घरवालों और घर आए मेहमानों को पकौड़े सर्व करें. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ रेसिपी आइडियाज जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं.
मूंग दाल के पकौड़े

नए साल के मौके पर आप मूंग दाल के पकौड़े बना सकते हैं. मूंग दाल के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो लें. फिर दरदरा पीस लें. अब इसमें हरी मिर्च, प्याज, अदरक और धनिया पत्ती को बारीक काट कर डाल दें. स्वादानुसार नमक, हल्दी और धनिया पाउडर मिला लें. तैयार मिश्रण से छोटे हिस्से लें और गर्म तेल में फ्राई कर लें.
पालक के पकौड़े

पालक के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छे से धोकर काट लें. अब एक बर्तन में पालक के पत्ते, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग और नमक डाल दें. थोड़ा पानी डालकर मिश्रण को तैयार कर लें. कड़ाही में तेल गर्म करें और पकौड़े को क्रिस्पी होने तक तल लें.
कॉर्न के पकौड़े

स्वीट कॉर्न से आप टेस्टी पकौड़े बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप कॉर्न को उबाल लें और दरदरा पीस लें. एक बर्तन में कॉर्न और बेसन को डाल दें. इसमें आप लाल मिर्च पाउडर, नमक गरम मसाला और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. फिर इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा गर्म तेल में डालकर फ्राई कर लें.
पत्तागोभी के पकौड़े

न्यू ईयर के मौके पर आप पत्तागोभी के पकौड़े को ट्राई कर सकते हैं. इसे तैयार करने के लिए आप पत्तागोभी को अच्छे से धो लें और इसे बारीक काट लें. एक बर्तन में आप बेसन, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और पत्तागोभी को डाल दें. कद्दूकस किया हुआ अदरक, धनिया पाउडर और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर पकौड़े का मिश्रण तैयार कर लें. इसके बाद आप थोड़ा-थोड़ा मिश्रण को तेल में डालकर पकौड़े को क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें.
आलू-प्याज के पकौड़े

नए साल के मौके पर आप आलू-प्याज के पकौड़े को बना सकते हैं. आलू को छील लें. आलू और प्याज को बारीक काट लें. इसके बाद बेसन में आलू और प्याज को डाल दें. इसमें आप नमक, धनिया पाउडर, हल्दी, नमक और गरम मसाला डाल दें. थोड़ा पानी डालकर आप पकौड़े का बैटर तैयार कर लें. कड़ाही में तेल गर्म करें और पकौड़े को क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें.
यह भी पढ़ें: New Year Special Rava Toast Recipe: नए साल की सुबह को बनाएं खास, नाश्ते में तैयार करें रवा टोस्ट
यह भी पढ़ें: Bread Malai Roll Recipe: इस बार नए साल पर बाजार की मिठाई नहीं घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट ब्रेड मलाई रोल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










