Common Mistakes to Avoid in Exam: एग्जाम देते समय बच्चे करते हैं ये बड़ी गलतियां और फिर पछताते है

Updated at : 03 Dec 2025 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
how to avoid exam mistakes

how to avoid exam mistakes

बोर्ड एग्जाम में स्टूडेंट्स अक्सर कुछ गलतियां कर बैठते हैं जो रिजल्ट पर प्रभाव डालती हैं. इन 5 बड़ी गलतियों से अभी से रहें सतर्क.

विज्ञापन

Common Mistakes to Avoid in Exam: बोर्ड परीक्षाएं और फाइनल एग्जाम का दौर शुरू होते ही छात्रों में तनाव बढ़ जाता है. कई बच्चे अच्छी तैयारी करने के बावजूद परीक्षा हॉल में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनके मार्क्स पर बुरा असर पड़ता है.एग्जाम सिर्फ ज्ञान का नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन का भी टेस्ट होता है. ऐसे में छात्रों को कुछ आम गलतियों से बचना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं परीक्षा के दौरान होने वाली वे 5 सबसे कॉमन गलतियां और उनसे कैसे बचा जाए.

5 Common Mistakes to Avoid in Exam: एग्जाम में स्टूडेंट्स द्वारा की जाने वाली आम गलतियां

5 Common Mistakes to Avoid in Exam
5 common mistakes to avoid in exam

1. Over Confidence: पेपर देखकर ओवर कॉन्फिडेंट हो जाना

अक्सर कुछ आसान सवाल देखकर स्टूडेंट्स सोच लेते हैं कि उन्हें सब आता है. इसी ओवर कॉन्फिडेंस में वे सवालों को ध्यान से नहीं पढ़ते और गलती कर देते हैं.
कैसे बचें? पेपर मिलने के बाद सभी प्रश्न पहले ध्यान से पढ़ें और फिर सही रणनीति बनाएं.

2. Giving up: कठिन सवाल देखकर तुरंत हार मान लेना

अगर शुरुआती सवाल कठिन लग जाएं तो कई बच्चे तनाव में आकर पूरा पेपर खराब कर देते हैं.
इससे बचने के लिए पहले आसान सवालों को करें, इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और स्टार्ट अच्छा होगा.

3. Panicking: दूसरों को देखकर पैनिक होना

Focusing on What Others are Doing: एग्जाम हॉल में यह देखना कि कोई तेज लिख रहा है या बार-बार कॉपी मांग रहा है, बच्चों को असहज कर देता है. इसीलिए अपना ध्यान सिर्फ अपनी कॉपी पर रखें. हर छात्र की रफ्तार और तैयारी अलग होती है.

4. Not Answering Questions: सवालों को छोड़ देना या पूरा न लिखना

कई बार जल्दबाज़ी में बच्चों से आसान प्रश्न छूट जाते हैं या वे अधूरा लिखकर आगे बढ़ जाते हैं.
इसके लिए जरूरी है कि समय के अनुसार हर सवाल को उचित शब्द सीमा में पूरा लिखें. पेपर सबमिट करने से पहले एक बार दोबारा अवश्य जांच लें.

5. Time Mismanagement: समय प्रबंधन में गलती

50% पेपर पर आधा समय खर्च कर देना और बाकी सवाल जल्दी-जल्दी भर देना – यह सबसे बड़ी भूल है.  पेपर को तीन हिस्सों में विभाजित करें – आसान, मध्यम, कठिन. उसी हिसाब से टाइम सेट करें.

नेगेटिव थॉट्स से बचना भी बहुत जरूरी – मुझे तो कुछ आता ही नहीं… जैसी सोच बच्चे के आत्मविश्वास को खत्म कर देती है. याद रखें – आपने पूरी मेहनत की है, पेपर आपका सिर्फ ज्ञान जांचने आया है, शांति और ध्यान से लिखा गया जवाब हमेशा बेहतर होता है

एग्जाम में सफलता सिर्फ पढ़ाई पर नहीं, बल्कि आपकी मानसिक तैयारी पर भी निर्भर करती है. अगर छात्र इन गलतियों को पहचान लें और समय रहते सुधार कर लें, तो अच्छे नंबर हासिल करना मुश्किल नहीं. इसलिए विद्यार्थी आत्मविश्वास बनाए रखें और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें.

Also Read: Study Tips by Jaya Kishori: जब भी पढ़ाई से मन भटके अपने आप से पूछें ये 3 सवाल – लौट आएगा पढनें का जुनून

Also Read: Study Tips: पढ़ाई के दौरान कभी न करें ये 4 गलतियां, बनाएं अपनी पढ़ाई को असरदार

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola