Coin Plant Care Tips: घर की खूबसूरती भी बढ़ाता है चमत्कारी क्वाइन प्लांट, जान लें इसकी देखभाल का सही तरीका

Updated at : 02 Feb 2026 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
Coin Plant Care Tips in Hindi

क्वाइन प्लांट केयर टिप्स (Image-iStock)

Coin Plant Care Tips: क्वाइन प्लांट न सिर्फ घर के वातावरण को फ्रेश रखता है बल्कि यह हमारे घर की खूबसूरती भी बढ़ाता है. इसे घर में उगाने का सही तरीका बताते हैं.

विज्ञापन

Coin Plant Care Tips: घर की हवा को शुद्ध रखने के लिए बहुत सारे लोग इंडोर प्लांट लगाते हैं. इंडोर प्लांट घर के वातावरण को फ्रेश रखने के साथ-साथ घर की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देते हैं. क्वाइन प्लांट (क्रासुला प्लांट) भी इन्हीं में से एक है. यह प्लांट बहुत आसानी से लग जाता है और इसकी देखभाल के लिए भी ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती है. एक बात ध्यान रहे कि अगर आप वास्तु शास्त्र को मानते हैं तो यह पौधा भी मनी प्लांट की तरह घर में धन लाने में मदद कर सकता है. अब जानते हैं क्वाइन प्लांट की देखभाल का सही तरीका.

धूप जरूरी

क्वाइन प्‍लांट वैसे तो घर के अंदर लगाई जाती है लेकिन इसे दिनभर में कुछ घंटे धूप की भी जरूरत पड़ती है. इसका कारण है कि इस पौधे को धूप में रखने से इसके पत्ते गहरे रंग के बने रहते हैं. इसलिए इसे आप घर में ऐसी जगह पर रखें जहां तेज रोशनी आती हो.

गमले में पर्याप्त पानी

पानी की कमी होने पर यह पौधा खराब हो जाता है. इसलिए ध्यान रहे कि इसमें जरूरत के अनुसार पानी देते रहें. इसके लिए आप क्वाइन के पौधे को ऐसे गमले में लगाएं जिसमें पानी जमने न पाए और वह बाहर निकल जाए. इसकी जड़ों को गीला रखना जरूरी है इसलिए आप इसमें रोजाना पानी देते रहें.  

यह भी पढ़ें: Planting Tips: हरा भरा हो जाएगा बालकनी में रखा मनी प्लांट, बस गमले में डालनी होगी ये चीज

हेल्दी मिट्टी का इस्तेमाल

इस पौधे को हरा-भरा रखने के लिए आप मिट्टी की क्वालिटी का ध्यान रखना जरूरी है. इसके लिए आप जैविक खाद, वर्मी कॉम्‍पोस्‍ट, गोबर, पॉटिंग मिक्स मिट्टी का उपयोग कर सकते हैं.

कीड़ों से बचाव

क्वाइन प्लांट को कीड़ों से बचाने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल करें. इसके लिए आप एक स्‍प्रे बोतल में पानी डालें और उसमें दो चम्‍मच नीम का तेल मिला कर छिड़काव करें. इससे मकड़े और कीड़े आदि नहीं लगेंगे.  

यह भी पढ़ें: Papaya Growing Tips: घर पर आसानी से उगाएं पपीते का पौधा, बाजार जाने की झंझट हो जाएगी खत्म

यह भी पढ़ें: Shimla Mirch Growing Tips: नहीं खरीदनी पड़ेगी शिमला मिर्च, गमले में इस आसान तरीके से उगाएं कैप्सिकम का पौधा

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola