Christmas Surprise Ideas For Kids: क्रिसमस पर बच्चों के लिए खास सरप्राइज आइडियाज, जो उन्हें कर देंगे बेहद खुश
Published by : Priya Gupta Updated At : 22 Dec 2025 2:58 PM
Christmas Surprise Ideas For Kids (AI IMAGE)
Christmas Surprise Ideas For Kids: क्रिसमस आते ही बच्चों का मन खुश हो जाता है. इस खास मौके पर आप अपने बच्चों को इस आर्टिकल के जरिए कुछ सरप्राइज दे सकते हैं. आइए बताते हैं आपको बच्चों को सरप्राइज देने के लिए बेस्ट आइडियाज.
Christmas Surprise Ideas For Kids: क्रिसमस बच्चों के लिए खुशियां लेकर आता है. इस दिन के लिए बच्चे पूरे साल सांता क्लॉज का इंतजार करते हैं और उम्मीद करते हैं कि उन्हें ढेर सारे गिफ्ट्स और सरप्राइज मिलेंगे. रंग-बिरंगी लाइट्स, सजा हुआ क्रिसमस ट्री, मिठाइयों की खुशबू से भरा माहौल बच्चों का मन खुश कर देता है. इस खास मौके पर आप अगर बच्चों के लिए कुछ सरप्राइज प्लान करने का सोच रहे हैं तो ये दिन उनके लिए और भी यादगार बन सकता है. आइए इस आर्टिकल में बताते हैं आपको क्रिसमस पर बच्चों को सरप्राइज देने के लिए बेस्ट आइडियाज.
सांता ड्रेस
बच्चों को सांता की ड्रेस पहनना क्रिसमस का सबसे बेस्ट सरप्राइज हो सकता है. लाल टोपी और सांता का सूट पहनकर बच्चे बहुत खुश हो जाते हैं. साथ ही आप बच्चों को सांता स्पेशल टॉय भी दे सकते हैं.
क्रिसमस गिफ्ट हंट (खोज खेल)
क्रिसमस गिफ्ट हंट बच्चों के लिए बहुत रोमांचक खेल हो सकता हैं. घर के अलग-अलग कोनों में छोटे-छोटे हिंट छुपाए और हर हिंट के बाद अगला क्लू दें. ये गेम बच्चों को खेलकर बहुत मजा आएगा और वो इस सरप्राइज को हमेशा के लिए याद रखेंगे.
मिनी क्रिसमस पार्टी
घर पर ही एक छोटी सी क्रिसमस पार्टी बच्चों के लिए खास बन सकती है. रंग-बिरंगी लाइट्स, म्यूजिक, केक और सिंपल गेम्स जैसे डांस या म्यूजिकल चेयर रखें. बच्चों के दोस्त या परिवार के लोग साथ हो तो माहौल और भी मजेदार हो जाएगा.
सांता की चिट्ठी
सांता की चिट्ठी बच्चों के दिल को छू लेने वाला सरप्राइज होती है. उनके नाम से एक नोट लिखें, जिसमें उनकी अच्छी आदतों और मेहनत की तारीफ हो. ये चिट्ठी बच्चों को खास महसूस कराती है और काम करने की आदत दिलाती हैं.
यह भी पढ़ें: Christmas Gift Ideas For kids: क्रिसमस पर खुशी से झूम उठेंगे बच्चे, यहां से चुन लें बच्चों के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज
यह भी पढ़ें: Christmas Balls Decoration Ideas: क्रिसमस बॉल्स से अपने घर की खूबसूरती में लगाएं चार चांद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










