Christmas Special Rose Cookies: त्योहार का मजा बढ़ाएंगे कुरकुरे क्रिसमस स्पेशल गुलाब कुकीज

क्रिसमस स्पेशल गुलाब कुकीज (Image – Gemini)
Christmas Special Rose Cookies: क्रिसमस के मौके पर आप मेहमानों के साथ गुलाब कुकीज का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाएं. क्योंकि आज हम आपको इसे बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, ताकि आप इसे घर पर फटाफट बना कर इसका मजा ले सकें.
Christmas Special Rose Cookies: क्रिसमस के मौके पर घर में तरह-तरह की मिठाइयों और कुकीज को स्टोर किया जाता है. क्योंकि इस दिन घर आने वाले मेहमानों का भरपूर स्वागत किया जाए. क्रिसमस स्पेशल खाने की वैरायटी में गुलाब कुकीज भी बहुत प्रसिद्ध है. यह स्नैक्स बहुत ही कुरकुरा होता है. इसे आप चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. परिवार और दोस्तों के साथ आप इस स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं. गुलाब कुकीज एक पारंपरिक एंग्लो-इंडियन स्नैक्स है. इसे खासतौर पर क्रिसमस के मौके पर ही बनाया जाता है. अगर आप भी इस कुरकुरे स्नैक्स को बनाना चाहते हैं तो हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं. इस रेसिपी से आप झटपट इस स्नैक्स को बनाकर परिवार व दोस्तों संग क्रिसमस का आनंद ले सकते हैं.
गुलाब कुकीज बनाने की सामग्री
- मैदा – 1 कप
- कोर्नफ्लार – 4 टी-स्पून
- पिसी हुई शक्कर – 3 टेबल-स्पून
- दालचीनी – 1/2 टी-स्पून
- बेकिंग सोडा – 1/4 टी-स्पून
- तलने के लिए – तेल
- पिसी हुई शक्कर – 1 टेबल-स्पून
इसे भी पढ़ें: Eggless Christmas Cookies Recipe: बिना अंडे के तैयार करें खस्ता कुकीज, स्वाद ऐसा कि लोगों को बना देगा दीवाना
गुलाब कुकीज बनाने की विधि
- गुलाब कुकीज बनाने के लिए आप एक गहरे बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लोर, चीनी, दालचीनी पाउडर और बेकिंग सोडा डाल कर इसे अच्छी तरह मिलाएं.
- फिर आप इसमें 3-4 कप पानी डाल कर इसे अच्छी तरह मिलाएं, ताकि बैटर अच्छे से बन जाए.
- अब आप एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें.
- इसके बाद आप गर्म तेल में गुलाब कुकी के मोल्ड को डुबोएं और इसे 2 – 3 मिनट तक गर्म होने दें.
- अब आप गुलाब कुकी के मोल्ड को तेल से निकालें और आधे मोल्ड को बैटर में डुबोए रखें.
- कुकी मोल्ड को समान रूप से कोट होना चाहिए.
- इसके बाद आप कुकी मोल्ड को फिर से गरम तेल में डुबोएं और कुकी के पकने पर इसे फोर्क की मदद से थोड़ा सा ढीला कर दें.
- फिर इसे आप चारों तरफ से ��ुनहरे भूरे रंग होने तक तलें.
- अब आप इसे टिशू पेपर पर निकाल लें.
- इसे परोसने से पहले आप कुकीज पर समान रूप से पिसी हुई चीनी डस्ट करें.
इसे भी पढ़ें: Homemade Butter Cookies: ऊपर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट, ऐसे बनाएं मुंह में घुल जाने वाली बटर कुकीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










