ePaper

Chocolate Day Special : अपने पार्टनर को दें खास सरप्राइज, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट चॉकलेट

Updated at : 08 Feb 2025 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
Chocolate Day Special

Chocolate Day Special

Chocolate Day Special : तो चलिए जानते हैं इस स्वादिष्ट चॉकलेट को घर पर बनाने की सटीक रेसिपी.

विज्ञापन

Chocolate Day Special : चॉकलेट डे के इस खास मौके पर अपने पार्टनर को अलग और दिल छू लेने वाला सरप्राइज देना चाहते हैं तो घर पर ही हाथों से स्वादिष्ट चॉकलेट तैयार करें. यह न सिर्फ रोमांटिक और प्यारा तरीका है बल्कि इससे आप अपनी भावनाओं को और भी खास तरीके से जाहिर कर सकते हैं. इस आसान और मजेदार रेसिपी को फॉलो करके आप अपने पार्टनर को चॉकलेट डे पर एक मीठा सरप्राइज दे सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस स्वादिष्ट चॉकलेट को घर पर बनाने की सटीक रेसिपी.

सामग्री

  • 1 कप कोकोआ बटर
  • 1/2 कप कोकोआ पाउडर
  • 1/4 कप दूध पाउडर
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/2 कप ड्राई फ्रूट (काजू, बादाम या अपनी पसंद के अनुसार)

विधी

  • डबल बॉयलर तैयार करें : सबसे पहले एक बड़े बाउल में पानी भरकर उसे आंच पर रखें. फिर इसके ऊपर एक ग्लास बाउल रखें. ध्यान रखें कि पानी ग्लास बाउल को छूए नहीं ताकि आपका डबल बॉयलर तैयार हो सके.
  • कोकोआ बटर पिघलाएं : अब ग्लास बाउल में कोकोआ बटर डालें (आप नारियल तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं). इसे धीरे-धीरे पिघलने दें.जब कोकोआ बटर पूरी तरह से पिघल जाए तो आंच को कम कर दें.
  • कोकोआ पाउडर मिलाएं : पिघले हुए कोकोआ बटर में कोकोआ पाउडर छानकर डालें. अच्छे से मिला लें फिर आंच बंद कर दें.
  • दूध पाउडर और चीनी मिलाएं : अब इस मिश्रण में दूध पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. इसके बाद चीनी को धीरे-धीरे डालें. यदि आप शुगर फ्री चॉकलेट बनाना चाहते हैं तो चीनी को छोड़ सकते हैं.
  • ड्राई फ्रूट मिलाएं : मिश्रण में ड्राई फ्रूट डालें और फिर बाउल को पॉट से निकाल लें. इसे अपनी पसंद के आकार के मोल्ड्स में भरें. आधा मोल्ड भरने के बाद आप ड्राई फ्रूट डाल सकते हैं जिससे चॉकलेट का स्वाद और भी क्रंची और हेल्दी होगा.
  • चॉकलेट सेट करें : मोल्ड को 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि चॉकलेट सेट हो जाए.

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

Also Read : Moong Dal Halwa Recipe : घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मुंग दाल हलवा, यहां जानें आसान रेस्पी

Also Read : Dhokla recipe : नाश्ते के लिये परफेक्ट है स्वादिष्ट और स्पंजी ढोकला, यहां जानें बनाने की आसान रेसिपी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola