ePaper

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी के दर्शन के लिए दौड़े बच्चे, जमीन पर बैठकर लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

Updated at : 04 Feb 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी हमेशा अपने भक्तों को आध्यात्मिक रास्ते पर चलने की सलाह देते हैं. इसके अलावा, दर्शन के लिए आए श्रद्धालु महाराज से मोह माया जैसी सांसारिक जीवन से जुड़े कई सवाल पूछते हैं.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: आज के समय में अमूमन हर व्यक्ति प्रेमानंद जी महाराज से परिचित है. वह एक हिन्दू आध्यात्मिक गुरु और संत हैं. ये लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाए रहते हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर इनके लाखों फॉलोवर्स हैं. अक्सर रील्स या शॉट्स स्क्रॉल करने पर अपने आप महाराज जी का वीडियो स्क्रीन पर दिख जाते हैं. प्रेमानंद जी हमेशा अपने भक्तों को आध्यात्मिक रास्ते पर चलने की सलाह देते हैं. इसके अलावा, दर्शन के लिए आए श्रद्धालु महाराज से मोह माया जैसी सांसारिक जीवन से जुड़े कई सवाल पूछते हैं. जिसका वह न सिर्फ जवाब देते हैं, बल्कि उससे निपटने के उपाय भी बताते हैं. अक्सर प्रेमानंद जी निवास स्थल से बरसाना धाम पैदल आते हैं, जहां उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां श्रद्धालु जमीन पर लेटकर उनका अभिवादन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: क्या गंगा जल घर लाने से पाप भी आते हैं साथ? प्रेमानंद जी के जवाब से सब रह गए हैरान

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: किस गाड़ी से चलते हैं प्रेमानंद जी महाराज? कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रेमानंद जी महाराज का वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आकांक्षा नामक यूजर ने प्रेमानंद जी महाराज का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रेमानंद जी अपने दो सेवक के साथ बरसाना धाम की प्रक्रिया करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज और उनके दोनों सेवक नंगे पैर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में महाराज को देखकर कुछ बच्चे जमीन पर लेटकर अभिवादन कर रहे हैं. इसके अलावा, वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि कुछ महिलाएं और पुरुष भी हाथ जोड़कर जमीन पर लेटकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं.

ये रहा वीडियो

वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज के पास दर्शन के लिए न सिर्फ आम इंसान बल्कि क्रिकेटर से लेकर सिंगर हर क्षेत्र में माहिर लोग आते रहते हैं. इसके अलावा, उनका आशीर्वाद पाने के लिए राजनेता भी पहुंचे रहते हैं. प्रेमानंद जी महाराज अक्सर अपने भक्तों और श्रद्धालुओं को सही मार्ग पर चलने की ही सलाह देते हैं.

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज से जानें मन में क्यों आते हैं बुरे विचार, ऐसे मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola