Chhath Puja 2022 Nahay Khay Recipe: नहाय खाए के साथ छठ पर्व शुरू, जानें कद्दू-भात का प्रसाद बनाने की विधि
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Oct 2022 4:45 AM
Chhath Puja 2022 Nahay Khay Prasad Kaddu Ki Sabji Recipe: इस साल छठ व्रत की शुरुआत आज 28 अक्टूबर 2022 से हो रही है छठ पूजा के पहले दिन नहाय खाय में चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं प्रसाद के लिए कैसे बनाएं कद्दू की सब्जी
Chhath Puja 2022 Nahay Khay Prasad Kaddu Ki Sabji Recipe: आज से छठ महापर्व की शुरूआत हो चुकी है. इस पर्व की शुरुआत नहाए-खाए यानी कि छठ पूजा के पहले दिन से होती है और आखिरी दिन सूर्य को अर्क दिया जाता है. इस साल छठ व्रत की शुरुआत 28 अक्टूबर 2022 से हो रही है, जो सोमवार 31 अक्टबूर 2022 को खत्म होगा. छठ पूजा के पहले दिन नहाय खाय में चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं प्रसाद के लिए कैसे बनाएं कद्दू की सब्जी
पीला कद्दू- 1/2 किलो
अदरक पेस्ट- 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
अमचूर-1/2 टी स्पून
हींग- 1 चुटकी
हरा धनिया कटा- 2-3 टेबलस्पून
चीनी-2 टी स्पून
मेथी दाना- 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च- 2-3
हल्दी- 1/4 टी स्पून
तेल- 2-3 टेबलस्पून
नमक- स्वादानुसार
छठ पूजा के पहले दिन यानी नहाए खाए के दिन कद्दू की सब्जी बनाई जाती है. इस सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू का ऊपरी मोटा छिलका छीलने के बाद कद्दू का नरम गूदा अलग निकालकर रख दें. अब बचे हुए कद्दू को अच्छे से धोकर उसके चौकोर टुकड़े कर लें.कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करके उसमें मेथी दाना, हींग, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर डालकर सारे मसालों को अच्छी तरह भून लें. मसाला अच्छी तरह भुन जाने के बाद उसमें कद्दू के टुकड़े डालकर मसाले के साथ कद्दू को अच्छी तरह मिलाते हुए 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं.
चने की दाल बनाने के लिए सामग्री- चने की दाल- 250 ग्राम धी- एक टेबलस्पून जीरा- एक चम्मच सेंधा नमक- स्वादानुसार सूखी लाल मिर्च (ऑप्शनल) लौंग (ऑप्शनल) काली मिर्च (ऑप्शनल)
छठ पूजा के नहाए खाए में सभी सब्जी बिना लहसुन प्याज के बननी है तो आप चने की दालबनाने से पहले एक बार कुकर में सीटी दे के पका लें. इससे दाल गल जाएगी और फिर बाद में इसे घी और जीरा के साथ छोंक दें. आप चाहें तो घी में जीरा के साथ सूखी लाल मिर्च और लौंग का इस्तेमाल भी कर सकती हैं.
इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं स्नान आदि करके नए वस्त्र पहनती हैं और शाम को कद्दू (लौकी) और भात का प्रसाद बनाती हैं. इस प्रसाद को खाने के बाद ही छठ व्रत शुरू होती है. पेट, मन, वचन और आत्मा की शुद्धि के लिए छठ व्रतियों और पूरे परिवार के कद्दू भात खाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










