Chandra Grahan, Lunar Eclipse 2022: इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, भारत के इन शहरों में आएगा नजर

Chandra Grahan, Lunar Eclipse 2022: साल 2022 के आखिरी चंद्रगहण की शुरुआत 8 नवंबर की शाम 5 बजकर 32 मिनट से होगी और समाप्ति शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगी. साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा. इसलिए भारत में इस चंद्र ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य होगा.
Chandra Grahan, Lunar Eclipse 2022: साल का आखिरी सूर्यग्रहण दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को लगा. अब साल का आखिरी चंद्रग्रहण देव दिवाली पर लगने वाला है. यह ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. भारत में यह चंद्र ग्रहण सिर्फ पूर्वी भाग से ही दिखाई देगा.
साल 2022 के आखिरी चंद्रगहण की शुरुआत 8 नवंबर की शाम 5 बजकर 32 मिनट से होगी और समाप्ति शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगी. सूतक काल 9 बजकर 21 मिनट पर शुरु होगा और समाप्ति ग्रहण के साथ होगी.
हिंदू पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले से शुरू होता है. साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा. इसलिए भारत में इस चंद्र ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य होगा. शास्त्रोक्त कथनानुसार चंद्र ग्रहण में सूतक काल के नियमों का पालन करना चाहिए.
ये चन्द्र ग्रहण मुख्यतः उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा. भारत के भी कुछ हिस्सों में ग्रहण नजर आने वाला है. यह भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर, दिन मंगलवार को दोपहर बाद 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 बजे तक रहेगा.
8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी से दिखाई देगा. दुनिया भर से ग्रहण उत्तर-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर क्षेत्र, अरब सागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका से दिखाई देगा.
पूर्ण तौर से चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में होते हैं तथा पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में होती है. तब चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




