ePaper

Chanakya Niti: पढ़ लिखकर भी मूर्ख होते हैं ये चार तरह के लोग, जानें

Updated at : 21 Dec 2024 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने इंसान की कुछ आदतों को बारे में बताए हैं, जिसकी वजह से ज्यादा पढ़ा लिखा इंसान भी मूर्ख की तरह होता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: पढ़ लिखकर भी मूर्ख होते हैं ये चार तरह के लोग, जानेंआचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र नामक एक ग्रंथ लिखी, जिसे आज चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है. इस पुस्तक में चाणक्य ने जीवन को सफल बनाने के मूल मंत्र बताए हैं. इसमें कई ऐसी बातें हैं, जिनको अपनाने से व्यक्ति अपने लक्ष्य को एक न एक दिन जरूर अपने लक्ष्य को हासिल कर लेता है. चाणक्य नीति में स्त्री-पुरुष सभी के गुणों और अवगुणों का वर्णन है. उन्होंने इंसान की कुछ आदतों के बारे में बताए हैं, जिसकी वजह से ज्यादा पढ़ा लिखा इंसान भी मूर्ख की तरह होता है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया है कि ऐसे इंसान चाहे जितना अमीर हो जाए फिर उनका दूसरों के सामने कोई इज्जत नहीं होती है.

Also Read: Chanakya Niti: शक्तिशाली इंसान को भी कमजोर बना देती हैं ये आदतें, जल्द कर लें सुधार

Also Read: Chanakya Niti: इन आदतों में समय रहते कर लें सुधार, नहीं तो हमेशा होती रहेगी आपकी बेइज्जती

ज्यादा बुद्धिमान समझने वाला इंसान

चाणक्य नीति के मुताबिक जो इंसान खुद को ज्यादा बुद्धिमान समझता है, वे मूर्ख की तरह होते हैं. ऐसे लोग अन्य किसी इंसान पर भरोसा नहीं करते हैं. साथ ही दूसरों से बात भी करना ठीक नहीं समझते हैं. ऐसे लोगों को जब कोई दूसरा इंसान सलाह देता है तो सलाह लेने के बावजूद उनको अपमानित करते रहते हैं.

दूसरों को नीचा दिखाने वाला इंसान

कुछ इंसान होते हैं, जब वे ज्यादा पढ़ लिख लेते हैं तो दूसरों को नीचा समझने लगते हैं. ऐसे लोग छोटों के अलावा अपने बड़ों से भी ठीक से बात नहीं करते हैं. आचार्य चाणक्य ने ऐसे ही लोगों को मूर्ख समझा है. ऐसे इंसान दूसरों से कभी सम्मान नहीं पाते हैं.

बिना सोच-विचार के काम करने वाला इंसान

जो इंसान बिना सोचे समझे कोई काम करता है या किसी बात को बिना जांच पड़ताल के भरोसा कर लेता है, वह मूर्ख की तरह होता है. ऐसे इंसान के लिए चाणक्य नीति में बताया गया है कि वह चाहे जितना अमीर हो जाएं लेकिन वह दूसरों से सम्मान नहीं पाते हैं.

अपनी तारीफ करने वाला इंसान

कुछ इंसान ऐसे होते हैं, जो हर जगह अपनी ही तारीफ करते रहते हैं. चाणक्य नीति के मुताबिक ऐसे ही लोग मूर्ख होते हैं. ऐसे इंसान हमेशा अपनी संपत्ति और बुद्धि पर घमंड करते हैं. इस तरह के इंसान को तारीफ करने वाले पसंद आते हैं.

Also Read: Chanakya Niti: दूसरों से कभी न करें इन बातों की जिक्र, भविष्य में हो सकती है बड़ी परेशानी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola