ePaper

Chanakya Niti: शक्तिशाली इंसान को भी कमजोर बना देती हैं ये आदतें, जल्द कर लें सुधार

Updated at : 20 Dec 2024 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti

chanakya niti

Chanakya Niti: चाणक्य ने इंसान की अच्छी आदतों के साथ बुरी आदतों पर भी प्रकाश डाला है. उन्होंने इंसान की ऐसी 5 आदतों के बारे में बताया है, जिनको वक्त रहते सुधारा न जाए तो शक्तिशाली इंसान भी कमजोर हो जाता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य न सिर्फ अर्थशास्त्री थे बल्कि कूटनीतिज्ञ और बेहतरीन रणनीतिकार भी थे. उन्होंने सफलता के कई मूलमंत्र बताए हैं. जो भी व्यक्ति चाणक्य नीति की बातों को अपने जीवन में उतारता है. वह एक न एक दिन जरूर अपने लक्ष्य को हासिल कर लेता है. चाणक्य ने इंसान की अच्छी आदतों के साथ बुरी आदतों पर भी प्रकाश डाला है. उन्होंने इंसान की ऐसी 5 आदतों के बारे में बताया है, जिनको वक्त रहते सुधारा न जाए तो शक्तिशाली इंसान भी कमजोर हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आचार्य चाणक्य ने इंसान की किन आदतों के बारे में बात कही है.

Also Read: Chanakya Niti: इन आदतों में समय रहते कर लें सुधार, नहीं तो हमेशा होती रहेगी आपकी बेइज्जती

Also Read: Chanakya Niti: दूसरों से कभी न करें इन बातों की जिक्र, भविष्य में हो सकती है बड़ी परेशानी

अतीत से न निकल पाने वाला इंसान

हर इंसान का अपना अतीत होता है. उसे स्वीकार कर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए. लेकिन जो व्यक्ति अपने अतीत से नहीं निकल पाता है उसी में फंसा रहता है वह जीवन में आगे कभी नहीं बढ़ पाता है. ऐसे में इस तरह के इंसान को जितनी जल्दी हो सके अपनी आदतों में सुधार कर लेना चाहिए.

चुनौतियों से पीछा छुड़ाने वाला व्यक्ति

अक्सर इंसान चुनौतियों का सामना करके ही सफलता के शिखर तक पहुंचता है. लेकिन जो इंसान चुनौतियों से पीछा छुड़ाता है, डंटकर सामना करने के बजाय भागने की कोशिश करता है वह इंसान अंदर ही अंदर खोखला हो जाता है.

गलतियों को न समझना

कहा जाता है कि इंसान को गलतियों से सीख लेनी चाहिए. लेकिन जब इंसान अपनी गलतियों से सीख नहीं लेता है तो वह जिंदगी में कभी सफल नहीं होता है. चाणक्य नीति के मुताबिक इंसान व्यक्ति को अपनी गलतियों से हमेशा सीखना चाहिए.

नकारात्मक सोच वाला इंसान

आचार्य चाणक्य ने कहा है कि नकारात्मक सोच और छोटी-छोटी बातों पर दूसरों से माफी मांगने की आदत इंसान को कमजोर बना देती है. ऐसे में अगर आपको सफलता के शिखर पर पहुंचना है तो इन आदतों में समय रहते सुधार कर लें.

किसी पर भरोसा न कर पाने वाला इंसान

चाणक्य नीति के मुताबिक जो इंसान दूसरों पर भरोसा नहीं कर पाता है. वह जिंदगी भर अकेला रहता है. यही आदत इंसान को आगे बढ़ने से रोकती है. अक्सर देखने को भी मिलता है जो व्यक्ति अकेलापन का शिकार हो जाता है वह मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो जाता है.

Also Read: Chanakya Niti: भूलकर भी न बताएं इन 5 लोगों से अपने दुख-दर्द, भविष्य में हो सकती है बड़ी परेशानी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola