ePaper

Chanakya Niti: इन जगहों पर भूलकर भी कभी न खरीदें घर, परेशानियों का करना पड़ेगा सामना

Updated at : 30 Jul 2024 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti

chanakya niti

Chanakya Niti: आज हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां पर आपको कभी भी घर नहीं बनवाना या फिर खरीदना चाहिए.

विज्ञापन

Chanakya Niti: शायद ही कोई ऐसा हो जो कि आचार्य चाणक्य के बारे में न जानता हो. आचार्य चाणक्य अपने समय के काफी बड़े विद्वान के रूप में पहचाने जाते थे. अपने जीवनकाल में चाणक्य ने कई नीतियों की रचना की जो कि मानव जाति के हित के लिए काफी आवश्यक बताई जाती हैं. कहा जाता है अगर कोई भी व्यक्ति आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करता है तो ऐसे में उसे एक सुखी और समृद्ध जीवन का फायदा मिलता है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में मनुष्य को क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इस बारे में भी कई तरह की बातों का जिक्र किया है. आज इस आर्टिकल में हम आपको चाणक्य नीति में बताये गए उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर एक व्यक्ति को कभी भी घर न बनवाना चाहिए और न ही खरीदना चाहिए. माना जाता है कि अगर इन जगहों पर आप घर खरीद लेते हैं तो यह जीवनभर आपकी परेशानी का कारण बन सकता है.

जहां रोजगार के साधन न हो

चाणक्य नीति के अनुसार आपको कभी भी एक ऐसे जगह पर घर नहीं लेना चाहिए जहां पर रोजगार के बेहतर साधन मौजूद न हों. इस तरह के जगह पर अगर आप घर लेते हैं तो आपके न ही नौकरी के मौके मिलेंगे और न ही व्यापार करने के. अगर आप इस तरह के जगह पर घर ले लेते हैं तो ऐसे में आपको जीवनभर अफ़सोस करना पड़ेगा. केवल यहीं नहीं, इस तरह के जगह पर घर लेने से आपको जीवनभर गरीबी का भी सामना करते रहना पड़ेगा.

Also Read: Chanakya Niti: इन चार गुणों वाले लोग हमेशा होते हैं सफल

Also Raed: Chanakya Niti: इन 3 जगहों पर स्वयं आकर निवास करती हैं देवी लक्ष्मी, आप भी जानें

Also Read: Chanakya Niti: पिछले जन्म के अच्छे कर्मों के फल है आपके ये सुख

जहां कानून का डर न हो

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको कभी भी एक ऐसी जगह पर घर नहीं लेना चाहिए जहां पर लोगों को कानून का या फिर लोक लाज का डर न हो. अगर आप इस तरह के जगह पर घर बना लेते हैं तो ऐसे में आपको कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

जहां बुरे लोग रहते हों

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको ऐसी जगह पर कभी भी घर नहीं लेना चाहिए जहां पर दुष्ट या फिर बदमाश किस्म के लोग रहते हों. इस तरह की जगहों पर जो भी लोग रहते हैं उनपर मुसीबत कभी भी आ सकती है.

Also Read: Chanakya Niti: समझे आपने स्वर्ग पा लिया, अगर आपके पास हैं ये 3 चीजें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

LifeStyle Trending Video

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola