ePaper

Chanakya Niti: जिंदगी के ये सीक्रेट्स किसी से शेयर करना क्यों है गलत? जानें आचार्य चाणक्य के ये खास नियम

Updated at : 16 Oct 2025 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti on secrets not to share

AI generated image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन के कुछ ऐसे सीक्रेट्स के बारे में बताया है जिन्हें आपको गलती से भी शेयर नहीं करना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं बातों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और समझदार व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने कई बातें बताई थी जिन्हें आज के समय में हम चाणक्य नीति के नाम से जानते हैं. कहा जाता है जब आप उनकी बताई बातों का पालन करते हैं तो आपको एक बेहतर, सुखी और समृद्धि से भरा जीवन जीने का मौका मिलता है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी खास बातों का बातों जिक्र किया है जिन्हें आपको गलती से भी किसी और से शेयर नहीं करना चाहिए. उनके जब आप इन बातों को किसी और के साथ शेयर करते हैं तो लोग आपका गलत फायदा भी उठा सकते हैं और कई बार तो जब आप इन बातों को शेयर करते हैं तो लोग आपसे दूरी तक बनाने लगते हैं. आपके साथ जीवन में कभी ऐसा न हो और आपको एक बेहतर और इज्जत भरी जिंदगी जीने का मौका मिले इसलिए आज हम आपको इन बातों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

आर्थिक नुकसान से जुड़ी बातें

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको जीवन में कभी भी किसी से भी आर्थिक नुकसान से जुड़ी बातें शेयर नहीं करनी चाहिए. जब आप किसी और से आर्थिक नुकसान के बारे में बात करते हैं तो वह मन ही मन आपको बेवकूफ समझने लगता है और साथ ही आपसे दूरी भी बनाने लग जाता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर सबसे करीबी में भी हैं ये गुण तो उसे पैसे न दें उधार, बर्बादी से बचने के लिए जान लें चाणक्य की सलाह

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इज्जत की उड़ जाएंगी धज्जियां अगर इन हालातों में खुद पर नहीं रखा कंट्रोल, बेइज्जत होने से पहले जान लें

दिल में दबे दुख का जिक्र

आपके दिल में चाहे कितना भी दुख क्यों न दबा हो आपको उसे भूलकर भी किसी से शेयर नहीं करना चाहिए. चाणक्य नीति के अनुसार जब आप दिल में दबे दर्द को किसी को बताते हैं तो वह आपका मजाक भी उड़ा सकता है

अपने अपमान की बातें न करें शेयर

जीवन में आपका चाहे कहीं भी अपमान हुआ हो या फिर किसी ने भी आपका अपमान क्यों न किया हो, आप इस बात का जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए. जब आप गलती से भी अपमान का जिक्र किसी से करते हैं तो आपकी इज्जत सामने वाले इंसान के सामने में भी गिर जाती है.

परिवार में चल रही परेशानियों का जिक्र

हर घर में कुछ न कुछ परेशानियां होती ही हैं और कभी न कभी क्लेश भी होते ही हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको घर की परेशानियों का जिक्र किसी और से नहीं करना चाहिए. जब आप इन बातों का जिक्र किसी और से करते हैं तो सामने वाला इंसान आपका गलत फायदा भी उठा सकता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: महिलाएं खाना बनाते समय अक्सर करती हैं ये 3 गलतियां, घर की खुशियां और तरक्की देखते ही देखते हो जाती है खत्म

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola