ePaper

Chanakya Niti: खतरे से खाली नहीं इन 4 लोगों की मदद करना, खुद तो बर्बाद होंगे ही आपको भी कहीं का नहीं छोड़ेंगे

Updated at : 02 Mar 2025 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya AI Image

Chanakya Niti: चाणक्य की नीतियों को अपने जीवन में अनुसरण करने वाला इंसान कठिनाइयों को सामना करने में सक्षम हो जाता है. इसके अलावा, यह समाज में आदर्श नागरिक बनने की कला भी सिखाती है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: चाणक्य महान अर्थशास्त्री होने के साथ कुशल राजनीतिज्ञ, रणनीतिकार और नीतिशास्त्री थे. उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों के आधार पर एक ग्रंथ की रचना की थी, जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है. इस ग्रंथ में चाणक्य ने राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और निजी संबंधों से जुड़े जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से नीतियां बताई गई हैं. ये नीतियां आज भी मानव समाज के लिए प्रासंगिक हैं. यह लोगों के लिए मार्गदर्शन की भूमिका में काम करती हैं. इन नीतियों को अपने जीवन में अनुसरण करने वाला इंसान कठिनाइयों को सामना करने में सक्षम हो जाता है. इसके अलावा, यह समाज में आदर्श नागरिक बनने की कला भी सिखाती है. चाणक्य नीतियों का मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत विकास करना है. ऐसे में चाणक्य कहते हैं कि समाज के हर व्यक्ति का मदद करना सही नहीं होता है. कुछ आदतों वाले व्यक्तियों का भूलकर भी मदद नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: इन जगहों पर धन खर्च करने में न दिखाएं कंजूसी, कभी नहीं खाली होगी आपकी तिजोरी

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: आपको दौलतमंद बनाएंगी ये 4 आदतें, पैसों से खेलेंगे जीवनभर

लालची स्वभाव वाले लोग

चाणक्य नीति के अनुसार, आज के समय में बहुत सोच समझकर किसी व्यक्ति की मदद करनी चाहिए. ऐसे लालची व्यक्ति की भूलकर भी नहीं मदद करनी चाहिए, क्योंकि इस स्वभाव वाला व्यक्ति कब आपको धोखा दे, नहीं पता होता है. इसके अलावा, लालची इंसान आपकी मदद से दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

समाज को नहीं होगा कोई फायदा

आचार्य चाणक्य के अनुसार, आलसी व्यक्तियों की भूलकर भी मदद नहीं करनी चाहिए. ऐसे व्यक्तियों की मदद करने से आपको और समाज को कोई फायदा नहीं होता है, क्योंकि आलसी स्वभाव वाला व्यक्ति समय पर कुछ भी नहीं कर पाता है और एक बार समय निकल जाने के बाद कुछ करना संभव नहीं होता है.

काम निकलने के बाद संबंध का कर देंगे त्याग

वर्तमान समय में स्वार्थी मनुष्यों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. हर व्यक्ति किसी न किसी स्वार्थ की वजह से ही आपसे जुड़ होता है. ऐसे में चाणक्य का कहना है कि स्वार्थी मनुष्यों की मदद करना सही नहीं होता है, क्योंकि स्वार्थ खत्म होने के बाद ऐसे लोग संबंध का त्याग करने में देरी नहीं करते हैं.

भुगतने पड़ेंगे आपको परिणाम

चाणक्य नीति में लिखा है कि नशा करने वाले व्यक्ति की मदद करना सही नहीं होता है. इन लोगों की मदद करना खतरे से खाली नहीं होता है, क्योंकि नशे में ये लोग कुछ भी कर सकते हैं. जिसका नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: जिंदगी को सफल बनाएगा बगुले का यह स्वभाव, छोटी उम्र में मिलेगी सफलता

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola