ePaper

Chanakya Niti: आपकी तरक्की के दुश्मन हैं ये 4 लोग, दूर रहने में ही भलाई

Updated at : 13 Apr 2025 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: चाणक्य नीति जीवन के हर पहलू को छूती है- चाहे वह सफलता की राह हो, छल-कपट से बचाव हो या रिश्तों की पहचान. उनकी नीतियां सिखाती हैं कि किन लोगों पर भरोसा किया जा सकता है और किनसे दूरी बनाना ही समझदारी है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य केवल प्राचीन भारत के महान अर्थशास्त्री ही नहीं थे, बल्कि वे एक तीव्र बुद्धि वाले राजनीतिज्ञ, रणनीतिकार और जीवन-दर्शी भी थे. उन्होंने जो नीतियां रचीं, वे आज भी उतनी ही प्रासंगिक और प्रभावशाली हैं जितनी उनके समय में थीं. चाणक्य नीति जीवन के हर पहलू को छूती है- चाहे वह सफलता की राह हो, छल-कपट से बचाव हो या रिश्तों की पहचान. उनकी नीतियां सिखाती हैं कि किन लोगों पर भरोसा किया जा सकता है और किनसे दूरी बनाना ही समझदारी है. इसके अलावा, उन्होंने इस ग्रंथ में इंसान के कई गुणों और अवगुणों की भी बात करते हैं. वह बताते हैं कि इंसान की कुछ आदतें व्यक्ति को मूर्ख बना देती हैं. बावजूद इसके अगर आप इन लोगों से संबंध रखते हैं, तो आप जिंदगी में बहुत पीछे चले जाते हैं.

दूसरों को कम आंकना

चाणक्य नीति के अनुसार, जो लोग मूर्ख होते हैं, वह दूसरों के ज्ञान को कमतर आंकते हैं. वह सोचते हैं कि उनके पास जो ज्ञान है वही सब कुछ है. वे अपने आपको बहुत ज्यादा बुद्धिमान मानते हैं.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: सांप से भी ज्यादा जहरीले हैं इस तरह के लोग, हर मोड़ पर खड़ी करते हैं परेशानी

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: जीवन में कौन है आपका सच्चा साथी? चाणक्य नीति से समझे

अपनी बड़ाई करते रहना

चाणक्य नीति के मुताबिक, मूर्ख लोगों की एक बड़ी पहचान यह होती है कि वे अक्सर अपनी ही बड़ाई करते फिरते रहते हैं. जहां भी जाएंगे अपने बारे में ही बात करेंगे. उन्हें लगता है कि उनसे अच्छा इंसान कोई और है ही नहीं.

दूसरों का अपमान करना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हर समय दूसरों का अपमान करते रहते हैं. ऐसा वही व्यक्ति करता है, जिसमें ज्ञान की कमी होती है. दूसरे इंसान को हमेशा भला बुरा कहते रहते हैं.

बिना मांगे सलाह देना

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग मूर्ख होते हैं, उनमें उतावला पन रहता है. वे हर उस जगह पहुंच जाते हैं, जहां उनकी कोई जरूरत नहीं रहती है. ऐसे लोग बिना मांगे सलाह देने पहुंच जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: कहीं और नहीं इसी धरती पर मिलेगा स्वर्ग, चाणक्य ने सुझाया तरीका

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola