जिम नहीं जा पाते? कोई बात नहीं! साधारण वर्क आउट से भी पा सकेंगे सलमान जैसे एब्स, बस करें ये 5 काम

Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 Sep 2025 5:53 PM

विज्ञापन

अपने घर पर वर्क आउट करता एक युवा, Pic Credit- Chatgpt

Build Abs Tips: जिम नहीं जा सकते? कोई बात नहीं! घर बैठे आसान वर्कआउट और ये 5 टिप्स अपनाकर पा सकते हैं सलमान जैसे एब्स और स्ट्रॉन्ग मसल्स। प्रोटीन, नींद, पानी और स्ट्रेचिंग से आपकी बॉडी में आ जाएगी जान.

विज्ञापन

Fitness Tips, Build Abs Tips: फिटनेस आज की लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुका है. खासकर युवाओं में एब्स और स्ट्रॉन्ग मसल्स बनाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. जिम जाने वाले लोग अक्सर घंटों वर्कआउट करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एब्स जल्दी बन नहीं पाते हैं. और आज कल लोग फास्ट रिजल्ट की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं. लेकिन वर्कआउट करने के साथ अपने आहार और दिनचर्या में छोटी-छोटी चीजें शामिल करें तो आप बिना ज्यादा मेहनत और बगैर जिम गये ही मसल्स और एब्स पा सकते हैं. आइये जानते हैं वो 5 जरूरी बातें जिनसे आपकी बॉडी में नई जान आ जाएगी.

प्रोटीन लोडेड आहार सबसे जरूरी

प्रोटीन मसल्स बिल्डिंग का बेस है. अंडे, दाल, पनीर, चिकन और दही जैसी चीजें आपकी डाइट में जरूर होनी चाहिए. पर्याप्त प्रोटीन लेने से मसल्स जल्दी रिकवर होते हैं और ग्रोथ तेज होती है.

Also Read: Health Benefits Curd Sugar: सुंदर बाल, ग्लोइंग त्वचा और मजबूत सेहत के लिए रोजाना खाएं दही-चीनी

पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी

एब्स पाने के लिए वर्क आउट तो जरूरी है ही. लेकिन वर्कआउट के साथ अच्छी नींद भी जरूरी है. रात को 7–8 घंटे की नींद लेने से शरीर को आराम मिलता है और मसल्स रिपेयर होकर मजबूत बनते हैं.

पानी की पर्याप्त मात्रा

हाइड्रेशन शरीर की सबसे बड़ी जरूरत है. पानी न केवल टॉक्सिन बाहर निकालता है बल्कि मसल्स को फ्लेक्सिबल और एक्टिव रखता है. इसलिए वर्क आउट करने वालों को दिनभर कम से कम 3–4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए.

हेल्दी फैट्स का सेवन

अक्सर जिम जाने वाले सोचते हैं कि फैट्स नुकसान करते हैं, इसलिए वह इसे खाने से परहेज करते हैं. लेकिन यह उनकी सबसे बड़ी गलत फहमी है. हेल्दी फैट्स (जैसे बादाम, अखरोट, ओमेगा-3 युक्त फूड्स) शरीर में हार्मोन बैलेंस करने और मसल्स ग्रोथ में भी मदद करते हैं.

रेगुलर वर्कआउट और स्ट्रेचिंग

जिम में केवल भारी एक्सरसाइज ही जरूरी नहीं है, बल्कि रेगुलर स्ट्रेचिंग और कार्डियो भी उतना ही जरूरी है. इससे मसल्स फ्लेक्सिबल रहते हैं और एब्स तेजी से डेवलप होते हैं.

Also Read: Soaked Dates Benefits: रोजाना भीगे हुए खजूर खाने से मिलेंगे कमाल के फायदे, सेहत और सुंदरता का पाएं बेहतरीन मेल

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola