ePaper

Buddha Quotes: जीवन में हर मुश्किल से उबरने का मिलेगा रास्ता, याद रखें बुद्ध के ये उपदेश

Updated at : 18 Jan 2025 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
Buddha Quotes

Buddha Quotes

Buddha Quotes: जो मनुष्य बुद्ध के उपदेशों को सच्चे मन से अपने जीवन में अनुसरण करता है, उसका जीवन सुखमय और मन हमेशा शांत रहता है. बुद्ध के उपदेश इंसान को जीने का मकसद देते हैं.

विज्ञापन

Buddha Quotes: गौतम बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. जितना बौद्ध धर्म के अनुयायी गौतम बुद्ध को पूजते हैं, उतना ही हिन्दू धर्म के अनुयायी भी पूजते हैं. भगवान बुद्ध के विचार दुनिया के सभी मनुष्य के जीवन का मार्गदर्शक बनती है. बुद्ध के उपदेश जीवन में शांति, संतुलन और जागरूकता लाने की दिशा में काम करते हैं. जो मनुष्य बुद्ध के उपदेशों को सच्चे मन से अपने जीवन में अनुसरण करता है, उसका जीवन सुखमय और मन हमेशा शांत रहता है. बुद्ध के उपदेश इंसान को जीने का मकसद देते हैं. ऐसे में अगर इंसान भगवान बुद्ध के इन अनमोल विचारों को याद रखता है तो उसे जीवन की हर मुश्किल का हल मिल जाता है. साथ ही उस इंसान को कोई भी मुश्किल हरा नहीं पाएगी

यह भी पढ़ें- Buddha Quotes: जीवन जीना हो जाएगा आसान, भगवान बुद्ध के ये उपदेश रखें याद

यह भी पढ़ें- Buddha Quotes: कभी नहीं भटकेगा मन, याद रखें भगवान बुद्ध की ये बातें

  • भगवान बुद्ध कहते हैं कि इंसान को हर इंसान से प्रेम भाव रखना चाहिए, क्योंकि कहा जाता है कि नफरत को सिर्फ प्रेम भाव से हराया जा सकता है. इसलिए मनुष्य को इंसान ही नहीं सभी तरह के जीवों से प्रेम करना चाहिए. जो इंसान दूसरों के प्रति प्रेम भाव रखता है वह हर प्रकार के नकारात्मक विचारों से दूर रहता है. यह व्यक्ति के स्वभाव से गुस्सा, ईर्ष्या, उदासी और निराशा को दूर करता है.
  • भगवान बुद्ध के मुताबिक, इंसान को चुप रहना सीखना चाहिए. हर जगह इंसान को अपनी बात नहीं रखनी चाहिए. कभी-कभी ऐसे जगह होते हैं, जहां इंसान को चुप रहना चाहिए, यह बुद्धिमानों की निशानी होती है. बुद्ध के उपदेश बताते हैं, जो इंसान अनुचित जगह पर भी ज्ञान देता है, वह सम्मान के पात्र नहीं रह जाता है.
  • भगवान बुद्ध के अनुसार, इंसान को अपनी बात सोच समझकर करना चाहिए, क्योंकि शब्द बहुत ताकतवर होता है. शब्द ही आपको मित्र और शत्रु दोनों बना सकते हैं. ऐसे में हमें दूसरों से बात करते समय बहुत सोच समझकर और शब्दों को तोलकर ही रखना चाहिए.
  • गौतम बुद्ध कहते हैं कि इंसान को महत्वाकांक्षाएं खुद तय करना चाहिए. इस विचार का मतलब है कि इंसान को जीवन में एक लक्ष्य बनाकर उसे पाने के लिए निरंतर काम करते रहना चाहिए, क्योंकि यह काम सिर्फ खुद ही किया जा सकता है.
  • बुद्ध के मुताबिक, इंसान को दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, क्योंकि दूसरों पर निर्भरता इंसान को कमजोर बनाता है. जो इंसान दूसरों पर निर्भर रहता है वह आगे कभी नहीं बढ़ पाता है.

यह भी पढ़ें- Buddha Quotes: आपकी जिंदगी बदलकर रख देगी, याद रखें भगवान बुद्ध के अनमोल विचार

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola