ePaper

Beauty Tips: क्यों आपका चेहरा पड़ रहा है काला? कहीं कारण ये तो नहीं

Updated at : 20 Oct 2024 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
Beauty Tips: क्यों आपका चेहरा पड़ रहा है काला? कहीं कारण ये तो नहीं

Beauty Tips: अगर आपकी त्वचा भी काली पड़ रही है तो ऐसे में इसके पीच कई मुख्य कारण हो सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: हम सभी किसी न किसी ऐसे को तो जानते ही हैं जिनकी त्वचा अचानक से ही बदल जाती है. कुछ समय पहले जब हम उनसे मिले होते हैं तो उनकी त्वचा क्लियर और ग्लोइंग होती है लेकिन, कुछ ही समय बाद जब हम उनसे दोबारा मिलते हैं तो उनकी त्वचा काफी डार्क और डल दिखाई देने लगती है. अगर आप भी किसी ऐसे को जानते हैं या फिर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं जहां आपकी त्वचा खुद-ब-खुद काली पड़ती जा रही है तो ऐसे में इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. कई बार हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह से ऐसा होता है तो कई बार इसके पीछे हमारी आदतें अहम भूमिका निभाती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपकी स्किन समय के साथ काली पड़ती चली जाती है.

ज्यादा तनाव

आज के समय में सभी के जीवन में कुछ न कुछ तनाव तो है ही. शायद ही कोई ऐसा हो जिसके जीवन में आज के समय में तनाव न हो. जब आप हद से ज्यादा तनाव लेने लगते हैं तो ऐसे में इसका सीधा असर आपके चेहरे पर पड़ता है. ज्यादा तनाव की वजह से आपकी त्वचा काली पड़ती चली जाती है. जब आप ज्यादा तनाव लेते हैं तो ऐसे में आपके शरीर में हॉर्मोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है जिससे आपकी त्वचा ज्यादा ऑइल छोड़ने लगती है. लंबे समय तक ऐसा होने की वजह से कई बार हमारे चेहरे का रंग भी बदल जाता है.

Also Read: Beauty Tips: चेहरे की चमक देख चौंक जाएगी दुनिया, सोने से पहले इन चीजों का करें इस्तेमाल

Also Read: Beauty Tips: 50 की उम्र में भी चेहरे पर नहीं दिखेगी बुढ़ापे की निशानी, आज ही डायट में शामिल करें ये चीजें

स्मोकिंग करना

अगर आप उन लोगों में से हैं जो काफी ज्यादा स्मोकिंग करते हैं तो ऐसे में आपको सावधान हो जाना चाहिए. जब आप स्मोकिंग करते हैं तो इससे भी आपकी त्वचा या फिर चेहरा काला पड़ सकता है. अगर आप स्मोक करना बंद नहीं करते हैं तो ऐसे में आपको स्किन से जुड़ी कई तरह की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.

स्किन केयर रूटीन में गलती

कुछ ऐसे लोग भी होते है जो अपनी स्किन केयर का ख्याल सही तरीके से नहीं रखते हैं. कई बार जब यह बाहर निकलते हैं तो न ही सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं और न ही घर आने के बाद अपने चेहरे से मेकअप को रिमूव करते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो बता दें समय के साथ आगे चलकर आपकी त्वचा भी काली पड़ सकती है.

खराब डायट

कई बार हमारी स्किन काली पड़ने के पीछे सबसे बड़ा हाथ हमारे खराब डायट का होता है. जब हम अपने डायट में जरुरी विटामिन्स और मिनरल्स को शामिल नहीं करते हैं तो ऐसे में भी हमारी त्वचा काली पड़ जाती है.

Also Read: Beauty Tips: इन चीजों का इस्तेमाल कर मिनटों में घर पर ही पाएं ग्लोइंग चेहरा, यहां जानें रेसिपी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola