ePaper

Beauty Tips: इस तरह मैदे का इस्तेमाल आपके चेहरे को बनाएगा 10 साल तक जवान, पैसों की भी होगी बचत

Updated at : 16 Apr 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
maida for beautiful skin

pic credits: pexels

Beauty Tips: अगर आप अपनी त्वचा को जवान बनाये रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप किचन में मौजूद मैदे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका.

विज्ञापन

Beauty Tips: एक खूबसूरत और जवान दिखने वाली त्वचा हर किसी की चाहत होती है. इस चाहत को पूरा करने के लिए अक्सर हम महंगे पार्लर जाते हैं और साथ ही कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करने लगते हैं. इन चीजों के इस्तेमाल से हमें फायदा तो उतना देखने को नहीं मिलता है लेकिन हमारे पैसे काफी ज्यादा खर्च हो जाते हैं. अगर आपके साथ भी यहीं हालात हैं और आप ज्यादा पैसे खर्च किये बिना ही अपने घर पर ही 10 साल तक जवान दिखने वाली त्वचा पाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा काम की होने वाली है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से किचन में मौजूद मैदे का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को जवान और खूबसूरत बना सकते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

एक्ने से बचने के लिए मैदा फेस पैक

अगर आपके चेहरे पर एक्ने निकल आए हैं और आप इनसे बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको मैदे का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए आपको सिर्फ मैदे की नहीं बल्कि इसके साथ ही हल्दी की जरूरत भी पड़ेगी. जब आप इन दोनों ही चीजों का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं तो आपकी त्वचा हील होती है. केवल यहीं नहीं, इन दोनों ही चीजों के इस्तेमाल से आपकी त्वचा सॉफ्ट बनती है और साथ ही स्किन का टेक्सचर भी बेहतर होता है. इस मास्क को तैयार करने के लिए आपको दो चम्मच मैदा और दो चम्मच हल्दी को आपस में मिला लेना है. इसे मिक्स करने के लिए आप ओलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस मास्क को पूरे चेहरे पर लगा लें और सूखने के लिए छोड़ दें. अंत में गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें और चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

मैदे और नींबू का इस्तेमाल

आप अगर चाहें तो अपने चेहरे पर मैदे के साथ नींबू के रस का इस्तेमाल करना चाहिए. इन दोनों ही चीजों के इस्तेमाल से आपको त्वचा की खोयी हुई रंगत वापस आ सकती है. इस मास्क को तैयार करने के लिए आपको दो चम्मच नींबू का रस और तीन चम्मच मैदे को अच्छे से मिला लेना होगा. आप अगर चाहें तो इसमें चुटकीभर हल्दी भी मिला सकते हैं. सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. हफ्तेभर इस मास्क के इस्तेमाल से आपको अपने चेहरे में बदलाव दिखाई देने लगेगा.

मैदे के साथ एलोवेरा का इस्तेमाल

अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा पर एजिंग के लक्षण न दिखे तो और साथ ही आपकी त्वचा ग्लोइंग और खूबसूरत बनी रहे तो आपको एलोवेरा के साथ मैदे का इस्तेमाल करना चाहिए. इन दोनों ही चीजों के इस्तेमाल से आपके चेहरे पर जमी धूल और मिट्टी निकल जाती है और साथ ही आपकी त्वचा जवान और क्लियर दिखने लगती है. इस मास्क को तैयार करने के लिए आपको दो चम्मच मैदा और एक चम्मच एलोवेरा जेल ले लेना होगा और इन्हें अच्छे से मिला लेना होगा. आप अगर चाहें तो इसमें गुलाबजल की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं. इस मास्क को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. जब आप कुछ दिन इसका इस्तेमाल करेंगे तो आपकी त्वचा जवान और निखरी हुई लगने लगती है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: सोने से पहले नारियल तेल में मिला ले ये एक चमत्कारी चीज, सुबह चांद सा निखर उठेगा चेहरा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola