Beauty Tips: इस त्योहार अपनी त्वचा पर प्राकृतिक चमक पाने के लिए आजमाएं ये नेचुरल फेस-पैक, खिल उठेगा चेहरा

Updated:
विज्ञापन
Beauty Tips: इस त्योहार अपनी त्वचा पर प्राकृतिक चमक पाने के लिए आजमाएं ये नेचुरल फेस-पैक, खिल उठेगा चेहरा

प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा पाना एक वरदान है, लेकिन इसे बरकरार रखने के लिए प्रयासों की जरूरत है. यदि आप उन लोगों में से हैं जो रासायनिक उत्पादों से दूर रहने की कोशिश करते हैं तो ये प्राकृतिक DIY फेस पैक जीवन भर के लिए आपके सबसे अच्छे दोस्त हो सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा पाना एक वरदान है, लेकिन इसे बरकरार रखने के लिए प्रयासों की जरूरत है. यदि आप उन लोगों में से हैं जो रासायनिक उत्पादों से दूर रहने की कोशिश करते हैं तो ये प्राकृतिक DIY फेस पैक जीवन भर के लिए आपके सबसे अच्छे दोस्त हो सकते हैं. 

undefined

इस त्योहार अपनी त्वचा पर प्राकृतिक चमक पाने के लिए इन प्राकृतिक मास्क को आज़माएं. जिससे आपका चेहरा खिल उठेगा.

undefined

बेसन त्वचा के लिए सबसे अच्छा प्राकृतिक स्क्रब माना जाता है. वहीं दूसरी ओर हल्दी को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दाग-धब्बों को दूर करने और काले धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं. इस पैक को बनाने के लिए आपको दो बड़े चम्मच बेसन और एक चम्मच हल्दी पाउडर को मिलाना होगा. पेस्ट बनाने के लिए दूध या गुलाब जल का प्रयोग करें. इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. धोकर सुखा लें.

undefined

आलू काले घेरों के लिए सबसे अच्छा है और एलोवेरा उपचार और शीतलन प्रभाव के लिए बहुत अच्छा है. आलू, एलोवेरा जेल और बेसन मिलकर आपकी त्वचा के लिए प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम कर सकते हैं. इस पैक को बनाने के लिए आलू का गूदा, एलोवेरा जेल और दो बड़े चम्मच बेसन मिलाएं. पेस्ट बनाने के लिए आप पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस DIY फेस पैक को लगाएं और इसे अपनी त्वचा पर 10 मिनट तक रखें.

undefined

नींबू और टमाटर दोनों में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो तेल उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमक प्रदान करते हैं. इस पैक के लिए टमाटर का गूदा लें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इसे लगाकर 15 मिनट तक रखें.

undefined

कॉफी एक बेहतरीन स्क्रब है और दूध त्वचा को पोषण देने के लिए जाना जाता है. दोनों सामग्रियों को 2:1 के अनुपात में मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं. दूध के गुण आपकी त्वचा में लचीलापन सुनिश्चित करेंगे और कॉफी लालिमा और महीन रेखाओं को कम करेगी.

विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola