ePaper

Beauty Tips: पार्लर नहीं अब घर पर ही साफ होंगे नाखूनों में लगे पीले धब्बे, जानें क्या है तरीका

Updated at : 06 Nov 2024 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
how to remove yellow stains form nail

how to remove yellow stains form nail

Nail Care: अगर नेल पॉलिश के इस्तेमाल से आपके नाखून भी पीले पड़ गए हैं तो ऐसे में आप इन्हें काफी आसानी से अपने घर पर ही साफ कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरुरत पड़ने वाली है.

विज्ञापन

Beauty Tips: जब लड़कियां अपने नाखूनों पर डार्क रंगों के नेल पॉलिश का इस्तेमाल करती हैं तो ऐसे में उन्हें सबसे ज्यादा जिस समस्या से जूझना पड़ता है वह है नाखूनों के पीले पड़ने की. ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि लंबे समय तक जब नाखूनों पर नेल पॉलिश का इस्तेमाल किया जाता है तो ऐसे में हमारे नाखूनों का प्राकृतिक रंग बदल जाता है. ऐसे में अगर आप भी इस समय नाखूनों के पीले पड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं तो अब आपको चिंता करने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आये हैं जिनका इस्तेमाल कर आप एक बार फिर से अपने नाखूनों को पहले ही तरह खूबसूरत बना सकते हैं. चलिए इन घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं.

नींबू का करें इस्तेमाल

अगर आप अपने पीले पड़े नाखूनों को घर पर ही साफ करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहले एक कटोरे में गर्म पानी लेकर उसमे एक नींबू के रस को निचोड़ देना है. अब आपको 10 से 15 मिनटों के लिए अपने नाखूनों को इस पानी में डुबोकर रखें है. नींबू का पानी आपके लिए एक नेचुरल व्हाइटनर की तरह काम करता है.

Also Read: Beauty Tips: चेहरे पर दिखाई दे रही बुढ़ापे की निशानी? इस तरह करें दूर

Also Read: Beauty Tips: आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा तिल, जानें क्या है इस्तेमाल करने का सही तरीका

बेकिंग सोडा पेस्ट

आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर भी अपने पीले पड़े नाखूनों को साफ कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले एक चम्मच बेकिंग सोडा को थोड़े से पानी में डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है. इसके बाद आपको एक टूथब्रश लेकर अपने नाखूनों को इस पेस्ट की मदद से रगड़ना है. बाद में आपको अपने नाखूनों को गर्म पानी से धो लेना है.

ऐपल साइडर विनेगर

एक कटोरे में आपको ऐपल साइडर विनेगर और गर्म पानी को बराबर मात्रा में मिला लेना है. इसके बाद आपको इसमें अपने नाखूनों को 10 से 15 मिनटों के लिए डुबोकर रखें. बाद में आपको अपने नाखूनों को अच्छी तरह से धो लेना है. कुछ दिनों तक इस नुस्खे का इस्तेमाल करने पर आपके नाखूनों में लगे पीले धब्बे साफ हो सकते हैं.

Also Read: Beauty Tips: समय से पहले आपको बूढ़ा बनाती है खाने-पीने की यह आदतें, आज ही करें सुधार

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola