ePaper

Beauty Tips: किचन में रखी ये चीजें चमका देंगी आपका चेहरा, जानें उबटन बनाने का आसान तरीका

Updated at : 02 Nov 2024 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
Natural Makeup Remover for Summer

Natural Makeup Remover for Summer

Beauty Tips: अगर आप अपने चेहरे की रंगत को और भी ज्यादा बेहतर और निखार वाला बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आपके किचन में रखी ये चीजें आपकी काफी मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: हर लड़की चाहती है कि उसकी जो त्वचा है वह हमेशा ही ग्लोइंग और खूबसूरत बनी हुई रहे. अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए एस्सार वे कई तरह के तरीके और मार्केट में मौजूद प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स काम तो कर जाती हैं लेकिन कई बार इन प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा खराब होने का भी खतरा बना हुआ रहता है. ऐसे में आपको क्या करना चाहिए? क्या आपकी अपनी त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाये रखने के बारे में सोचना छोड़ देना चाहिए या फिर आपको कोई ऐसा तरीका अपनाना चाहिए जो आपके लिए कारगर भी हो और आपके ज्यादा पैसे भी खर्च न हों. आज की यह आर्टिकल उन्हीं लोगों के लिए काकी काम की होने वाली है जो ज्यादा पैसे खर्च किये बिना या फिर मार्केट में मौजूद चीजों का इस्तेमाल किये बिना खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा पाने की चाह रखते हैं. आज हम आपको आपके घर पर मौजूद कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप एक खूबसूरत और रेडिएंट त्वचा काफी आसानी से घर पर ही पा सकते हैं.

उबटन बनाने के लिए इन चीजों की होगी जरुरत

अगर आप अपने घर पर ही त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए उबटन तैयार करने जा रहे हैं तो ऐसे में आपको पीले सरसों, हल्दी, नींबू का रस, दही और सरसों के तेल की जरुरत पड़ेगी. इस उबटन को घर पर तैयार करना भी काफी आसान है. इस उबटन को तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले पीले सरसों को अच्छी तरह से पीसकर एक पाउडर की तरह तैयार कर लेना होगा. इसके बाद आपको इसमें दूध या फिर सरसों के तेल को डालकर एक पेस्ट तैयार कर लेना होगा. अब आपको इसमें दही, नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी को अच्छी तरह से डालकर अच्छी तरह से मिला लेना होगा. अब आपका उबटन पूरी तरह से तैयार हैं. अब आप इसका इस्तेमाल एक ग्लोइंग और रेडिएंट त्वचा पाने के लिए कर सकते हैं.

Also Read: Beauty Tips: चेहरे की चमक देख दंग रह जाएगी दुनिया, घर पर बनाए फेस पैक दिलाएंगे ग्लोइंग स्किन

Also Read: Beauty Tips: समय से पहले आपको बूढ़ा बनाती है खाने-पीने की यह आदतें, आज ही करें सुधार

उबटन का कैसे इस्तेमाल ?

बता दें इस उबटन का इस्तेमाल करना काफी आसान तो है लेकिन, इसका इस्तेमाल करने पर आपको थोड़े दर्द का एहसास हो सकता है. आपको ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए इस उबटन को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लेना है. करीबन 15 मिनट में यह सूख जाएगा अब आपको इसे पानी की मदद से हल्का गीला कर लेना है और फिर हल्के हाथों से अपने चेहरे और गले का मसाज करना है. जब सारा उबटन अच्छी तरह से चेहरे से निकल जाए तो अब आपको पानी की मदद से अपने चेहरे और गर्दन को अच्छी तरह से धो लेना है.

Also Read: Skin Care Tips: खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकेगी दुनिया, सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीजें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola