ePaper

Beauty Tips: आंखों को दीजिए काले घेरों से आजादी, रसोई में छिपा है राज !

Updated at : 22 Jul 2023 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
Beauty Tips: आंखों को दीजिए काले घेरों से आजादी, रसोई में छिपा है राज !

Beauty Tips : आंखों में जुबान से अधिक दिल की बात बयां करने की ताकत होती है. आपकी सेहत का यह सब राज भी खोलती है. लेकिन कभी-कभी खुद काले घेरों में ऐसे घिर जाती है. कई बार काफी कोशिशों के बाद भी डार्क सर्कल्स नहीं हटते. कुछ घरेलू उपायों को अजमाकर हम काले घेरों को मिटा सकते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips : आंखों के नीचे काले घेरे किसी भी चेहरे की रौनक छीन लेते हैं. आज के वक्त में ये पुरूष हो या महिला सबकी कॉमन प्रॉब्लम में एक है. युवा वर्ग तो इससे और भी परेशान है. लेकिन इन काले घेरों से छुटकारा पाना उतना मुश्किल नहीं, जितना लोग सोचते हैं. आंखों के नीचे काले घेरे आनुवंशिकी, नींद की कमी, तनाव और निर्जलीकरण सहित विभिन्न कारकों के कारण हो सकते है. कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर हम इन काले घेरों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं. आपको हैरत होगी कि ये नुस्खे आपकी रसोई में ही छिपे हैं.

undefined

डार्क सर्कल्स को हटाने के होम टिप्स

कुछ घरेलू उपचार काले घेरों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं. इसके लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं है.

खीरे के टुकड़े

खीरे में स्वास्थ्य की रक्षा के कई गुण होते हैं . खीरे को टुकड़ों में काटकर अपनी बंद आंखों और काले घेरों पर रखने से काफी फायदा पहुंचता है. हालांकि खीरे का प्रभाव ठंडा होता है और यह सूजन को कम करने और त्वचा को हल्का करने में मदद कर सकता है.

undefined
टमाटर का रस

एक चम्मच टमाटर के रस में नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं. 10 मिनट तक इसे चेहरे पर सूखने दें. टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और यह त्वचा का रंग साफ करने में काफी मदद करता है.

undefined
आलू के टुकड़े या जूस

खीरे की तरह, आप ठंडे आलू के टुकड़ों को 10 से 15 मिनट तक अपनी आंखों पर रख सकते हैं या आलू का रस निकालकर काले घेरों पर लगा सकते हैं.

undefined
ग्रीन टी के बैग्स

हरी चाय (ग्रीन टी) के बैग्स भी आपकी खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं इसके लिए दो ग्रीन टी बैग्स को हॉट वाटर में कुछ मिनट के लिए रखें, फिर उन्हें ठंडा होने तक फ्रिज में रखें. ठंडे टी बैग्स को अपनी बंद आँखों और काले घेरों पर लगभग पंद्रह मिनट के लिए रखें.

undefined
दूध और हल्दी का पेस्ट

दूध और हल्दी का पेस्ट भी काले घेरों को मिटाता है. इसके लिए एक चुटकी हल्दी को दूध की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे आंखों के नीचे काले घेरों पर करीब 15 मिनट तक लगाएं.पेस्ट को काले घेरों पर लगाएं और धोने से पहले 10-15 मिनट तक लगा रहने दें. यह त्वचा की रंगत को निखारती है.

undefined
बादाम तेल

रात को सोने जाने से पहले अपनी आंखों के आसपास बादाम की तेल की कुछ बूंदों से हल्के हाथों से मालिश करें. इसमें मौजूद विटामिन ई काले घेरों को कम करने में मदद करते हैं.

undefined
गुलाब जल

गुलाब जल से रूई को भिंगोकर अपनी बंद आंखों पर 10 से 15 मिनट के लिए रखें. गुलाबजल सूजन को कम करने और स्किन को फ्रैश रखने में मदद कर सकते हैं .

undefined
कोल्ड मिल्क से आंखों की सेंक

ठंडे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट और चमकदार बनाने में मदद करता है. ठंडे दूध में कॉटन भिगोकर अपनी बंद आंखों पर 10-15 मिनट रखने से चेहरा और निखर उठता है.

undefined
स्वस्थ जीवनचर्या ही असली सुंदरता की कुंजी

ये तो हो गई घरेलू टिप्स की बात लेकिन अपनी लाइफस्टाइल में चेंज लाकर आप ऐसी परेशानियों को आपकी सुंदरता पर हावी होने से रोक सकते हैं क्योंकि खान पान में बदलाव और स्वस्थ जीवनचर्या ही असली सुंदरता की कुंजी होती है.

Also Read: Beauty Tips : 40 की उम्र में पाइए 25 की चमक, ये हैं ब्यूटी सिक्रेट्स
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola