ePaper

Curd on Face Benefits: ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया चेहरे पर दही लगाने के फायदे

Updated at : 25 May 2024 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
Curd on Face Benefits: ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया चेहरे पर दही लगाने के फायदे

curd on face, Pic By: Social Media

Curd on Face Benefits: दही स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है. चलिए ब्यूटी एक्सपर्ट से आज जानते हैं चेहरे पर दही लगाने के फायदे के बारे में...

विज्ञापन

Curd on Face Benefits: दही न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि हमारे स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है. इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को दुरुस्त रखने में मदद करता है. बहुत से लोग अपने फेस पर दही लगाना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप इसके फायदे के बारे में जानते हैं. आज हम इस लेख के जरिए ब्यूटी एक्सपर्ट अनुराग जी से जानेंगे चेहरे पर दही लगाने के फायदों के बारे में विस्तार से…

पिंपल में

दही में विटामिन सी पाया जाता है जो एक्ने और पिंपल की प्राब्लम को कम करते हैं. अगर आप रोजाना अपने फेस पर सही मात्रा में दही लगात हैं तो इससे सूजन और पिंपल जल्दी ठीक हो जाता है.

स्कीन को करें डीप क्लीनिंग

दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन को गहराई से साफ करता है. इसके साथ ही सनबर्न से भी यह बचाने में मदद करता है.

Also Read: घर बैठे चेहरे का सांवलापन कम करने के आसान नुस्खे

स्कीन मॉइस्चराइजर

अगर आपका स्किन रूखी और बेजान है तो दही आपके लिए काफी फायदेमंद है. इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन में नमी पहुंचाने में मदद करता है. इसके अलावा यह झुर्रियों को भी कम करने में मदद करता है.

स्किन पर कैसे लगाएं दही

स्किन पर दही लगाने का तरीका यह है कि एक कटोरी लें और उसमें दो चम्मच दही लें और इसमें एक चम्मच शहद मिला लें. दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं. कम से कम 20 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दे. फिर अपने चेहरे को ठंडा पानी से धो लें. ऐसा करने से आपका चेहरा न सिर्फ ग्लो करेगा बल्कि झुर्रियां और पिपंल्स से भी निजात मिलेगा.

Also Read: चाहते हैं ग्लोइंग स्किन, आज ही इस्तेमाल करें ये फेस मास्क

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola