मेहंदी फंक्शन की रौनक बढ़ाने के लिए शानदार डेकोरेशन आइडियाज 

Updated:
विज्ञापन
मेहंदी फंक्शन की रौनक बढ़ाने के लिए शानदार डेकोरेशन आइडियाज 

Mehndi Decoration Ideas: आपके भी घर में शादी होने वाली है और आप मेहंदी डेकोरेशन आइडियाज ढूंढ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप खूबसूरत डेकोरेशन आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

Mehndi Decoration Ideas: शादी में मेहंदी का फंक्शन बहुत ही खास होता है. इस मौके पर दुल्हन और परिवार के लोग हाथों में मेहंदी लगाते हैं. मेहंदी फंक्शन की शोभा बढ़ाने के लिए सजावट का बहुत बड़ा रोल होता है. खूबसूरत डेकोरेशन से आप इस फंक्शन को यादगार बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ डेकोरेशन आइडियाज. 

पीले-हरे कलर का कॉम्बिनेशन

yellow and green decoration for mehndi
पीले-हरे कलर का कॉम्बिनेशन (ai image)

मेहंदी फंक्शन में सजावट के लिए आप पीले और हरे रंग के खूबसूरत कॉम्बिनेशन से माहौल को और भी आकर्षक बना सकते हैं. आप हरे रंग की पत्तियों और पीले रंग के फूलों को मिलाकर पूरे फंक्शन एरिया को सजा सकते हैं. इसके अलावा आप पीले और हरे रंग के कपड़ों का इस्तेमाल टेबल डेकोरेशन और बैठने की जगहों पर कर सकते हैं. 

फूलों से करें डेकोरेट 

flower decoration for mehndi image
फूलों से करें डेकोरेट  (ai image)

मेहंदी फंक्शन की रौनक बढ़ाने के लिए फूलों से डेकोरेशन एक शानदार आइडिया है. रंग-बिरंगे फूलों से सजाकर आप फंक्शन वाले जगह को एक खूबसूरत लुक दे सकते हैं. आप दीवारों पर फूलों की माला लगा सकते हैं. फूलों की पंखुड़ियों से टेबल को सजा सकते हैं. 

लाइट्स और पर्दे से करें डेकोरेट 

light decoration for mehndi
लाइट्स और पर्दे से करें डेकोरेट  (ai image)

मेहंदी फंक्शन को और भी खास और यादगार बनाने के लिए लाइट्स और पर्दे का इस्तेमाल करके सजवाट कर सकते हैं. बैकग्राउंड के लिए हल्के पीले, हरे, पिंक या ऑरेंज रंग के पर्दे को चुनें. अगर चाहें तो पर्दों के बीच में फूलों की माला भी लगा सकते हैं. फेयरी लाइट्स से आप इस सजवाट में चार चांद लगा सकते हैं. 

सिंपल डेकोरेशन 

simple decoration for mehndi
सिंपल डेकोरेशन (ai image)

मेहंदी के लिए सिंपल डेकोरेशन को ट्राई कर सकते हैं. दीवारों के लिए आप हरे रंग के पतले कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं. बीच में आप मेहंदी फंक्शन से जुड़े बैनर लगा सकते हैं. इसके साथ आप खूबसूरत वॉल हैंगिंग या फूल लगा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Wedding Day Outfit Ideas: शादी वाले दिन दिखना है सबसे खास और अलग, तो ट्राई करें ये स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज

यह भी पढ़ें: Reception Outfit Ideas: सब करेंगे आपके लुक की तारीफ, रिसेप्शन में ट्राई करें ये आउटफिट आइडियाज

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola