ePaper

Banana Peel Benefits: केले के छिलके से चमक उठेगा अपका घर और स्किन,जानें यह ट्रिक्स

Updated at : 14 Feb 2025 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
Banana Peel Benefits

Banana Peel Benefits

Banana Peel Benefits : जानिए केले के छिलके के अद्भुत फायदे जो आपके घर को और भी खूबसूरत बना देंगे.

विज्ञापन

Banana Peel Benefits: केला न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि इसके छिलके भी कई घरेलू कामों में चमत्कारी भूमिका निभाते हैं. केले के छिलके में ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं जो न केवल त्वचा और दांतों को चमकाने में मदद करते हैं बल्कि घर के फर्नीचर, जूते और अन्य सामान को भी निखार सकते हैं. इन छिलकों का इस्तेमाल करके आप अपने घर को चमकदार बना सकते हैं और इसका न केवल सौंदर्य में इजाफा होता है बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है. जानिए केले के छिलके के अद्भुत फायदे जो आपके घर को और भी खूबसूरत बना देंगे.

  • चेहरे की खूबसूरती बढ़ाए : केले के छिलके में प्राकृतिक मॉइश्चराइजर होता है जो त्वचा को नमी प्रदान करता है. इसे चेहरे पर रगड़ने से स्किन ड्राई नहीं होती और झुर्रियां जल्दी नहीं पड़तीं.यह मुंहासे और दाग-धब्बे भी कम करता है. अगर आप रोज 15 मिनट तक केले के छिलके को चेहरे पर रगड़ेंगे तो आपको फर्क साफ दिखाई देगा.
  • दांतों को चमकाएं : अगर आपके दांत पीले हैं और आप उन्हें सफेद करना चाहते हैं तो केले के छिलके के अंदर के हिस्से को दांतों पर रगड़ें. यह दांतों से पीलेपन को दूर करता है और दांतों को मोती जैसे सफेद और चमकदार बना देता है.
  • जूते और फर्नीचर को चमकाएं : अगर आपके जूते गंदे हो गए हैं तो केले के छिलके का इस्तेमाल करें. केले के छिलके के अंदर के हिस्से को जूतों पर रगड़ने से वह तुरंत चमकने लगते हैं और लेदर की क्वालिटी भी खराब नहीं होती. इसी तरह आप फर्नीचर और पर्स पर भी केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे वह चमकदार बनते हैं.
  • बागवानी में मददगार : केले के छिलके मिट्टी में डालने पर यह एक बेहतरीन खाद का काम करते हैं. अगर आपके पास किचन गार्डन है तो केले के छिलकों को ना फेंकें. यह पौधों को तेजी से बढ़ने में मदद करते हैं और कीड़ों से बचाने का काम करते हैं.
  • त्वचा की जलन और खुजली से राहत : अगर आपको किसी मच्छर ने काट लिया हो या शरीर में चकत्ते हो गए हों तो केले के छिलके को उस हिस्से पर रगड़ें. यह त्वचा पर ठंडक देता है और जलन या खुजली से राहत दिलाता है.

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola