ePaper

Bakrid 2022: ईद उल अजहा पर दिखना है सबसे स्टाइलिश, तो इन सेलिब्रिटी से लें बेस्ट बकरीद आउटफिट आइडिया

Updated at : 10 Jul 2022 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
Bakrid 2022: ईद उल अजहा पर दिखना है सबसे स्टाइलिश, तो इन सेलिब्रिटी से लें बेस्ट बकरीद आउटफिट आइडिया

Bakrid 2022: इस साल बकरीद का त्योहार 10 जुलाई, रविवार को है. यह मुस्लिम समुदाय का दुसरा सबसे बड़ा त्योहार है. बकरीद या ईद उल अजहा के अवसर पर लोग ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं. महिलाएं सजती-संवरती हैं और हाथों पर मेहंदी रचाती हैं.

विज्ञापन

Bakrid 2022: बकरीद 2022 का त्योहार इस बार 10 जुलाई दिन रविवार को है. इस खास अवसर पर यदि आप सबसे आकर्षक और खूबसूरत नजर आना चाहती हैं तो हम आपको यहां बता रहे हैं ट्रेंडी आउटफिट आइडिया. जिसे आप भी इस बकरीद पर अपने लिए सेलेक्ट कर सकती हैं.

undefined

पेस्टल ग्रीन कलर और गोल्डेन वर्क कॉम्बिनेशन में यह कुर्ता-प्लाजो और दुप्पट्टा सेट कैरी कर हिना खान बेहद अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं. हिना खान के इस लुक को आप भी इस बकरीद पर ट्राई कर सकती हैं. इसके साथ क्रीम गोल्डन बेस्ट नेकसेट, ईयर रिंग्स और सैंडल जरूरी कैरी करें. बालों को स्ट्रेट करके ओपन रखा जा सकता है.

undefined

बकरीद पार्टी प्लान है तो मौनी रॉय का यह लुक अपना सकती हैं. थ्रेड वर्क लहंगा, दुप्पट्टा सेट के साथ हेवी मांगटीका और ईयररिंग्स में आप कमाल की नजर आयेंगी.

undefined

दीपिका ककड़ का येलो वर्क गाउन बेहद अट्रैक्टिव है. आप भी ऐसे ही कुछ मिलते जुलते गाउन अपनी मनपसंद कलर के साथ ट्राई कर सकती हैं. बालों को खुला रखें और दुपट्टा पीछे से आगे लाते हुए हाथों पर लपेट लें.

undefined

शिवांगी जोशी का लॉन्ग गाउन लुक भी इस बकरीद पर ट्राई कर सकते हैं. हेवी वर्क वाला गाउन डार्क कलर में, दुपट्टा के साथ सेलेक्ट करें. बालों का पीछे से पोनिटल बनाएं. हेवी गाउन के साथ लाइट ईयररिंग्स सेलेक्ट कर सकती हैं.

undefined

दीपिका ककड़ के जैसे शॉर्ट कुर्ती विद शरारा भी बकरीद पर पहनने के लिए बेस्ट सेलेक्शन हो सकती है. खासतौर पर युवतियों के लिए ये लुक परफेक्ट होगा. बालों को खुला रखें और हेवी ईयररिंग्स ट्राई करें.

undefined

थ्रेड वर्क के साथ हेवी लाइट कलर गाउन बकरीद फ्कंशन में आपको बिल्कुल जुदा फील करायेगा. सबकी नजरें आपकी ओर ही होंगी. ऐसे गाउन के साथ हील्स पहनें आप बेहद खूबसूरत नजर आयेंगी.

Also Read: Eid Ul Adha 2022 Wishes: दुआ कबूल हो जाए…यहां से भेजें बकरीद मुबारक संदेश
undefined

व्हाइट प्लाजो के साथ ग्रीन अनारकली और दुपट्टा बकरीद के अवसर पर आपको अट्रैक्टिव बना सकता है. ड्रेस के कलर आप अपनी पसंद और कलर टोन के अनुसार सेलेक्ट कर सकती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola