Baby Names: आपकी बेटी के जिंदगी में गुड लक लेकर आएंगे ये नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर

baby names to bring goodluck
Baby Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश में है तो इस लिस्ट पर आपको जरूर एक नजर डालनी चाहिए. इस लिस्ट में बताये गए नाम आपकी बेटी के जिंदगी में गुड लक लेकर आते हैं.
Baby Names: घर पर जब एक बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्ची को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्ची की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्ची का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की है जो इस समय अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं. आज हम आपकी बेटी के लिए कुछ ऐसे नाम लेकर आए हैं जो आपकी बेटी के जीवन में गुड लक लेकर आ सकते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही इन नामों के अर्थ भी जानते हैं.
आपकी बेटी के जिंदगी में गुड लक लाने वाले नाम
- आराध्या: आप अपनी बेटी का नाम आराध्या रख सकते हैं. इस नाम का अर्थ होता है जिसकी पूजा की जाए या फिर भगवान का आशीर्वाद.
- अवनि: इस नाम का अर्थ होता है प्रकृति या फिर पृथ्वी.
- अनन्या: इस नाम का अर्थ होता है अद्वितीय या फिर अतुलनीय.
- किआरा: इस नाम का अर्थ होता है स्पष्ट या फिर उज्जवल.
- दीया: इस नाम का अर्थ होता है प्रकाश या फिर दीपक.
- मायरा: इस नाम का अर्थ होता है प्रशंसनीय या फिर प्रिय.
- सानवी: इस नाम का अर्थ होता है धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी.
- नव्या: इस नाम का अर्थ होता है युवा या फिर नया.
बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी बेटी के लिए ये हैं मां दुर्गा से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम, जरूर डालें लिस्ट पर नजर
ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी परियों सी बेटी के लिए ये हैं सबसे पॉपुलर और खूबसूरत नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




