Baby Names: आपके बेटे के लिए ये हैं सबसे प्यारे और यूनिक नाम, जानें अर्थ
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 29 Aug 2024 4:26 PM
Baby Names: आज हम आपको आपके बेटे के लिए यूनिक नामों की एक लिस्ट शेयर करने जा रहे हैं. आप अपने बेटे के लिए इनमें से कोई सा भी नाम चुन सकते हैं.
Baby Boy Names: जब हमारे घर पर एक नये मेहमान का आगमन होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक ख़ुशी की लहार दौड़ जाती है. परिवार के सभी सदस्य उसके पीछे लगे रहते हैं ताकि उसे किसी भी चीज की कमी महसूस न हो. बच्चे के जन्म लेने के बाद परिवार के सदस्यों पर जो सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है वह उसके लिए एक नाम का चुनाव करने की होती है. सभी फैमिली मेंबर्स इस बच्चे के लिए एक नाम की तलाश करने में लग जाते हैं. ऐसे में अगर आपके घर पर भी एक नन्हे मेहमान न दस्तक दी है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपके बेटे के लिए कुछ काफी प्यारे और यूनिक नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इन नामों का अर्थ भी जानते हैं.
आपके बेटे के लिए ये हैं कुछ यूनिक नाम
अभीक: इस नाम का अर्थ होता है प्रिय या फिर निडर
अनाहत: इस नाम का अर्थ होता है जिसकी कोई सीमा न हो
आश्मान: इस नाम का अर्थ है कोई ऐसा जो कि सूर्य के पुत्र के समान हो
अरिन: इस नाम का अर्थ होता है एक ऐसा व्यक्ति जिसका कोई दुश्मन न हो
इश्वित: इसका अर्थ होता है एक ऐसा चेहरा को भगवान के समान मनमोहक हो
आभास: इस नाम का अर्थ है एहसास या फिर अनुभूति
चार्विक: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो देखने में काफी खूबसूरत और आकर्षक हो
जस: इस नाम का अर्थ होता है उत्सव या फिर ख़ुशी का प्रतीक
देव्यान: इस नाम का अर्थ होता है देवताओं की सेवा करने वाला
निनाद: इस नाम का अर्थ होता है बहते हुए पानी की आवाज
भव्यांश: इस नाम का अर्थ होता है ब्रह्माण्ड का अंश
मिहित: यह नाम सूर्यदेव का ही एक नाम है.
रुवान: इस नाम का अर्थ होता है इश्वर से प्राप्त किया गया
Also Read: Baby Names: आपके प्यारे से राजकुमार के लिए ये हैं बेहद ही खूबसूरत वैदिक नाम, देखें लिस्ट
Also Read: Baby Names: ये हैं लड़कों के लिए सबसे खूबसूरत नामों की लिस्ट, आप भी जरूर डालें नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










