Baby Names: अपनी ब्यूटीफुल प्रिंसेस के लिए यहां से चुनें एक यूनिक और मनमोहक नाम, अर्थ जानकार मुस्कुरा उठेंगे आप

Updated:
विज्ञापन

Baby Girl Names

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Baby Names: अगर आपके घर पर एक बेटी का जन्म हुआ है तो आप इस लिस्ट में से उसके लिए एक नाम चुन सकते हैं. इस लिस्ट में हम आपके लिए इन नामों के अर्थ भी लेकर आये हैं.

विज्ञापन

Baby Names: घर पर एक बेटी के जन्म लेते है पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ जाती है. परिवार के सभी सदस्य इस नन्ही सी जान के पीछे पड़ जाते हैं और इसे किसी भी तरह की कोई तकलीफ न हो इस बात का भी पूरा ख्याल रखते हैं. जब एक बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में माता-पिता के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों पर भी जिम्मेदारियां बढ़ जाती है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी है इस बच्चे के लिए एक नाम का चुनाव करने की. एक पैरेंट होने की वजह से यह आपके लिए और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप अपनी बेटी के लिए एक प्यारा और खूबसूरत अर्थ वाला एक नाम चुनें. इसके पीछे एक मुख्य कारण यह है कि आप जिस भी नाम का चुनाव अपनी बेटी के लिए करते हैं वह नाम उसके साथ जीवनभर रह जाता है और उसके जीवन पर इस नाम का काफी गहरा प्रभाव भी पड़ता है. ऐसे में अगर आपके घर पर भी एक बेटी का जन्म हुआ है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपकी प्यारी सी राजकुमारी के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आएं हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

विज्ञापन

आपकी बेटी के लिए मनमोहक नाम

  • अद्विका: इस नाम का अर्थ होता है यूनिक.
  • अनिका: इस नाम का अर्थ होता है अनुग्रह.
  • अवनि: इस नाम का अर्थ होता है पृथ्वी.
  • आरोही: इस नाम का अर्थ होता है एक संगीत धुन.
  • भूमि: इस नाम का अर्थ होता है धरती.
  • चैताली: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसका जन्म चैत्र के महीने में हुआ है.
  • चार्वी: इस नाम का अर्थ होता है खूबसूरत लड़की.
  • दामिनी: इस नाम का अर्थ होता है बिजली चमकना.
  • धृति: इस नाम का अर्थ होता है साहस, मनोबल.
  • एना: इस नाम का अर्थ होता है आइना.
  • इशिता: इस नाम का अर्थ होता है वह जो इच्छा रखता हो.
  • फलक: इस नाम का अर्थ होता है आसमान.
  • गीतिका: इस नाम का अर्थ होता है एक छोटा सा गाना.
  • गरिमा: इस नाम का अर्थ होता है गर्मी.
  • इरा: इस नाम का अर्थ होता है पृथ्वी और सरस्वती.

बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी बेटी के लिए ये हैं मां दुर्गा से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम, जरूर डालें लिस्ट पर नजर

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी परियों सी बेटी के लिए ये हैं सबसे पॉपुलर और खूबसूरत नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola