अपने Baby Finger की लंबाई से जानिए कैसी है आपकी पर्सनालिटी? लक्षण और स्वभाव

Updated at : 04 Jan 2023 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
अपने Baby Finger की लंबाई से जानिए कैसी है आपकी पर्सनालिटी? लक्षण और स्वभाव

Know Your Personality From Length of Your Baby Finger: आपकी अंगुलियों की लम्बाई आपके व्यक्तित्व पर रोशनी डालती है. इसके जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि आपकी पर्सनालिटी की खास बातें क्या हैं.

विज्ञापन

Know your personality from length of your baby finger: क्या आप जानते हैं कि आपकी छोटी उंगली की लंबाई यह बता सकती है कि आप किस तरह के इंसान हैं. आपको बात दें कि आपकी baby finger की लम्बाई आपके व्यक्तित्व पर रोशनी डालती है. ऐसे जानें अपनी पर्सनालिटी.

undefined
जब baby finger या छोटी उंगली अनामिका से लंबी हो

छोटी उंगली या कनिष्ठा उंगली जिसे baby finger भी कहते हैं, अनामिका उंगली के पहले पोर से लंबी हो. जिस व्यक्ति की छोटी उंगली या कनिष्ठा अंगुली, अनामिका से लंबी होती है वह व्यक्ति बहुत संवेदनशील और भावुक होता है. ऐसा व्यक्ति लोगों को जरूरत से ज्यादा प्यार देता है. लेकिन ऐसा व्यक्ति बहुत गोपनीय भी होता है. वह किसी भी फैसले पर पहुंचने के पहले सोचने का वक्त जरूर लेता है. दूसरों के विचारों से ऐसे व्यक्ति जल्दी प्रभावित नहीं होते और इनकी यही विशेषता इनको आत्मविश्वासी और निडर बनाती है. अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पित रहना ऐसे व्यक्ति के लिए स्वाभाविक है. इन लोगों के जीवन में इनके पार्टनर का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है. लेकिन कभी-कभी आपनी बात को सही साबित करने के लिए यह आक्रामक भी हो जाते हैं.

undefined
जब छोटी अंगुली अनामिका से छोटी हो

कनिष्ठा उंगली, अनामिका उंगली के पहले पोर तक न पहुंच पाये उससे कम हो. जिस व्यक्ति की कनिष्ठा अंगुली अनामिका से छोटी होती है वह व्यक्ति बहुत अच्छा श्रोता होता है. वह लोगों की जरूरतों और परेशानियों को सुनता है और उनका ख्याल रखता है. ऐसा व्यक्ति भावना और तर्क दोनों को महत्व देता है. इन लोगों में माफी देनी की प्रवृती तो होती है लेकिन वह किसी भी बात को जल्दी भूलते नहीं और ऐसे रिश्ते या परिस्थितियां जो उन्हे ठेस पहुंचा सकती हो, उनसे दूरी बना लेते हैं. समाज के कमजोर वर्ग का उद्धार करने से इन्हें बेहद खुशी मिलती है. परोपकारी कार्य करना इनके लिए स्वाभाविक है. ऐसे व्यक्ति सिद्धांतवादी होते हैं और अपने सिद्धांतों के साथ इन्हें किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं.

undefined
जब छोटी अंगुली और अनामिका बराबर हों

कनिष्ठा उंगली, अनामिका के पहले पोर के बराबर लंबाई में हो. जिस व्यक्ति की कनिष्ठा और अनामिका बराबर होती है वह शांत मन और चित का होता है. ऐसे व्यक्ति के पास अपनी भावना और विचारों को नियंत्रण करनी की कला होती है. इन लोगों को शांत वातावरण में समय व्यतीत करना पसंद होता है. यह संगठित योजनाकार होते हैं और अपने रिश्तों और काम के बीच हमेशा संतुलन बनाए रखते हैं. यह स्वाभाविक आत्मजागरुक होते हैं और भीड़ में अपनी पहचान को कायम रखते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola