Baby Boy Names on Lord Shiva: अपने सुपर हीरो के लिए चुनें भगवान शिव के ये सुंदर और गहरे अर्थों वाले नाम

लड़कों के लिए भगवान शिव से प्रभावित नाम (Image-Gemini)
Baby Boy Names on Lord Shiva: आप अपने नन्हे से राजा बेटा के लिए भगवान शिव से प्रभावित नाम का चयन कर सकते हैं. यहां हम आपके लिए भगवान शिव के ऐसे नाम लेकर आए हैं, जिसमें बहुत गहरा अर्थ छुपा हुआ है.
Baby Boy Names on Lord Shiva: भगवान शिव हिंदुओं के बहुत ही प्रिय देवता माने जाते हैं. ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को खुश करना बहुत आसान है. शिव के कई रूपों की वजह से उनके की नाम हैं. उनकी आराधना भी कई नामों से की जाती है. बहुत सारे माता-पिता आज भी अपने को धार्मिक नाम देना चाहते हैं. इस संबंध में ऐसी मान्यता है कि धार्मिक नाम देने से बच्चे को पुकारने पर ही भगवान के नाम की जाप हो जाती है, जिससे घर में खुशहाली का माहौल रहता है. क्या आप भी अपने सुपर हीरो के लिए भगवान शिव से प्रेरित नाम देना चाहते हैं. यहां हम आपके लिए शिव जी के कुछ लोकप्रिय नामों की लिस्ट लेकर आए हैं. इसमें से नाम का चयन करना आसान होगा. आइए इन नामों की लिस्ट देखते हैं.
लड़कों के लिए अर्थ सहित शिव के नाम
- आशुतोष – जो हमेशा खुश और संतोष में रहता है।
- अमृत्यु – अमर
- अनिकेत जिसका घर न हो
- अभय – जिसको किसी का डर न हो
- भवेश – पूरी दुनिया के देवता
- अभिदेव – सबसे बड़े भगवान
- जगदीश – सृष्टि के मालिक
- जतिन – उलझे बालों वाले, अनुशासित
- रुद्र – शिव का गुस्से वाला रूप
- सुप्रित – जिसे सब प्यार करते हों
यह भी पढ़ें: Latest Baby Names in Hindi: इन लेटेस्ट नामों से अपने नन्हे मुन्ने को दें अलग पहचान, यहां देखें लिस्ट
- रूद्र – भगवान शिव का एक नाम
- भव – संसार या जगत
- नील – आसमान का रंग
- अभिराम – अच्छा लगने वाला
- एकाक्ष – भगवान शिव का एक नाम
- अनंत – असीम
- शिवांश – शिव का अंश
- अनिरुद्धम – स्वेछाचारी
- पुष्कर – आकाश या स्वर्ग
- अगस्त्य – पहाड़ों को हिलाने वाला
- अकुल – परिवार रहित
- चंद्रेश – चंद्रमा के भगवान
यह भी पढ़ें: Baby Names in Hindi: बच्चे को देना है सुंदर नाम तो पहले देख लें ये लिस्ट, हर नाम आएगा पसंद
यह भी पढ़ें: Baby Names: आपके बच्चे के लिए खूब पसंद किए जाने वाले लेटेस्ट नामों की लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




