ePaper

Atal Bihari Vajpayee Quotes: शिक्षा का माध्यम मातृ भाषा... पढ़ें अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल वचन

Updated at : 25 Dec 2021 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee Quotes: शिक्षा का माध्यम मातृ भाषा... पढ़ें अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल वचन

Atal Bihari Vajpayee Quotes: अटल बिहारी वाजपेयी की रचनाएं आदर्श जीवन जीने का गहरा संदेश देती हैं. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर पढ़ें उनके अनमोल वचन.

विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था. अटल बिहारी वाजपेयी ने तीन बार देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी. उन्होंने बहुत ही खूबसूरत कविताओं की रचना की थी. उनकी कविताएं और रचनाएं जीवन के कठिन राह पर बिना रुके, बिना डरे चलने की सीख देती हैं. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर पढ़ें उनके अनमोल वचन.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: छोटे मन से कोई बड़ा नहीं…

छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: हम अहिंसा में विश्वास रखे हैं

हम अहिंसा में विश्वास रखे हैं. और यह चाहते हैं कि विश्व के संघर्षों का समाधान शांति और समझौते के मार्ग से हो.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: जीवनरूपी फूल को…

जीवनरूपी फूल को पूर्ण ताकत के साथ खिलाएं.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: निरक्षरता और निर्धनता
undefined

निरक्षरता और निर्धनता का बड़ा गहरा संबंध है.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: जीवन को टुकड़ों में नहीं बांटा जा सकता

जीवन को टुकड़ों में नहीं बांटा जा सकता, उसका ‘पूर्णता’ में ही विचार किया जाना चाहिए.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: मुझे स्वदेश-प्रेम, जीवन-दर्शन

मुझे स्वदेश-प्रेम, जीवन-दर्शन, प्रकृति तथा मधुर भाव की कविताएँ बाल्यावस्था से ही आकर्षित करती रही हैं.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: सेवा-कार्यों की उम्मीद सरकार से नहीं
undefined

सेवा-कार्यों की उम्मीद सरकार से नहीं की जा सकती. उसके लिए समाज-सेवी संस्थाओं को ही आगे उगना पड़ेगा.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: जो राजनीति में रुचि लेता है

जो राजनीति में रुचि लेता है, वह साहित्य के लिए समय नहीं निकाल पाता और साहित्यकार राजनीति के लिए समय नहीं दे पाता, लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं, जो दोनों के लिए समय देते हैं. वे अभिनंदनीय हैं.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: अमावस के अभेद्य अंधकार

अमावस के अभेद्य अंधकार का अंतःकरण पूर्णिमा की उज्ज्वलता का स्मरण कर थर्रा उठता है.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: शिक्षा का माध्यम मातृ भाषा…
undefined

शिक्षा का माध्यम मातृ भाषा होनी चाहिए. ऊँची से ऊँची शिक्षा मातृ भाषा के माध्यम से दी जानी चाहिए.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: शिक्षा के द्वारा व्यक्ति के…

शिक्षा के द्वारा व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है, व्यक्तित्व के उत्तम विकास के लिए शिक्षा का स्वरूप आदर्शों से युक्त होना चाहिए. हमारी माटी में आदर्शों की कमी नहीं है. शिक्षा द्वारा ही हम नवयुवकों में राष्ट्र प्रेम की भावना जाग्रत कर सकते हैं.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: साहित्य और राजनीति

साहित्य और राजनीति के कोई अलग-अलग खाने नहीं होते.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: राष्ट्र कुछ संप्रदायों…
undefined

राष्ट्र कुछ संप्रदायों तथा जनसमूहों का समुच्चय मात्र नहीं, अपितु एक जीवमान इकाई है.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: मनुष्य को चाहिए कि…

मनुष्य को चाहिए कि वह परिस्थितियों से लड़ें, एक स्वप्न टूटे, तो दूसरा गढ़े.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: परमात्मा भी आकर कहे कि छुआछूत मानो तो…

परमात्मा भी आकर कहे कि छुआछूत मानो, तो मैं ऐसे परमात्मा को भी मानने को तेयार नहीं लेकिन परमात्मा ऐसा कर ही नहीं सकता.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: मनुष्य जीवन अनमोल निधि है

मनुष्य जीवन अनमोल निधि है पुण्य का प्रसाद है. इसे केवल अपने लिए ही ना जीएं, दूसरों के लिए भी जिएं.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: हमें जलना होगा

हमें जलना होगा, गलना होगा. कदम मिलकर चलना होगा.

Atal Bihari Vajpayee Quotes:

मुझे अपने हिंदुत्व पर अभिमान है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि मैं मुस्लिम विरोधी हूं.

undefined
Atal Bihari Vajpayee Quotes: सूर्य एक सत्य है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता

सूर्य एक सत्य है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता. लेकिन ओस की बूंद भी तो एक सच्चाई है, यह बात अलग है कि यह क्षणिक है.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: आदमी की पहचान उसके धन या पद से नहीं

आदमी की पहचान उसके धन या पद से नहीं होती, उसके मन से होती है. मन की फकीरी पर तो कुबेर की संपदा भी रोती है.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: मैं अपनी सीमाओं से परिचित हूं

मैं अपनी सीमाओं से परिचित हूं. मुझे अपनी कमियों का अहसास भी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन