Ashwin Month 2022 Vrat Tyohar: आश्विन मास की हुई शुरूआत, नवरात्रि समेत इस महीने पड़ेगे ये व्रत-त्योहार
Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Sep 2022 8:24 AM
Ashwin Month 2022: आश्विन महीने के अंत में दशहरा (Dussehra 2022) और शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2022) जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ेंगे. आइए जानते हैं कि इस आश्विन मास के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट.
Ashwin Month 2022: पंचांग के अनुसार, आश्विन मास 2022 का शुभारंभ 10 सितंबर 2022 से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से होगा। इसलिए 11 सितंबर से मान्य होगा. इस महीने कई प्रमुख व्रत-त्योहार आएंगे. शुरुआत में पितृपक्ष होगा, जिसमें दान-धर्म के कार्य किए जाएंगे. मध्य में शारदीय नवरात्र आएंगे. इसके अलावा इस महीने के अंत में दशहरा (Dussehra 2022) और शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2022) जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ेंगे. आइए जानते हैं कि इस आश्विन मास के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट.
-
11 सितंबर 2022, रविवार- आश्विन माह प्रारंभ, कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
-
13 सितंबर 2022, मंगलवार- विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत
-
17 सितंबर 2022, शनिवार- कन्या संक्रांति, विश्वकर्मा पूजा, महालक्ष्मी व्रत
-
18 सितंबर 2022, रविवार- जीवित्पुत्रिका व्रत
-
21 सितंबर 2022, बुधवार- इंदिरा एकादशी व्रत
-
23 सितंबर 2022, शुक्रवार- शुक्र प्रदोष व्रत
-
24 सितंबर 2022, शनिवार,- आश्विन शिवरात्रि
-
25 सितंबर रविवार,- सर्व पितृ अमावस्या, आश्विन अमावस्या, महालया, पितृपक्ष समापन
-
26 सितंबर 2022, सोमवार- महाराजा अग्रसेन जयंती, शारदीय नवरात्रि शुरू, कलश स्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा
-
29 सितंबर 2022, गुरुवार,- विनायक चतुर्थी व्रत
-
30 सितंबर 2022, शुक्रवार- ललिता पंचमी व्रत
-
03 अक्टूबर 2022, सोमवार- महाष्टमी पूजा, दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन
-
04 अक्टूबर 2022, मंगलवार- नवरात्रि पारण, दुर्गा नवमी
-
05 अक्टूबर 2022, बुधवार- दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, रावण पुतला दहन
-
06 अक्टूबर 2022, गुरुवार- पापांकुशा एकादशी व्रत
-
07 अक्टूबर 2022, शुक्रवार- प्रदोष व्रत
-
09 अक्टूबर 2022, रविवार- कोजागर पूर्णिमा व्रत, आश्विन पूर्णिमा व्रत, शरद पूर्णिमा
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 17 सितंबर को दोपहर 02 बजकर 14 मिनट से हो रहा है और यह तिथि अगले दिन 18 सितंबर को शाम 04 बजकर 32 मिनट तक मान्य है. ऐसे में जीवित्पुत्रिका व्रत 18 सितंबर दिन रविवार को रखा जाएगा.
विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर शनिवार के दिन सुबह 7.38 मिनट से शुभ योग है उस समय पूजा करें लाभ मिलेगा. इसके बाद 11.57 मिनट मिनट से 13. 38 तक का समय बेहद ही शुभ रहेगा.इस दिन सिद्धि योग रहेगा.
शारदीय नवरात्रि का हिंदू धर्म में खास महत्व है. यह त्योहार 26 सितंबर से शुरू हो रहे हैं. नवरात्रि में 9 दिन तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है.
दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस दिन रावण दहन किया जाता है. मान्यता है कि विजयादश्मी के दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था. इसके अलावा इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










