Anant Ambani-Radhika Merchant: ग्रैंड प्री-वेडिंग में इन मोमेंट्स ने जीता सबका दिल

Updated:
विज्ञापन
Anant Ambani-Radhika Merchant: ग्रैंड प्री-वेडिंग में इन मोमेंट्स ने जीता सबका दिल

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग की चर्चा इस वक्त दुनियाभर में हो रही है, ऐसे में आइए देखते हैं प्री वेडिंग के मुख्य हाइलाइट.

विज्ञापन

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग की चर्चा इस वक्त दुनियाभर में हो रही है, 3 दिनों के इस प्री वेडिंग में देश विदेश के कई बड़े दिग्गज शामिल हुए. प्री वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक चले जिसमें हर दिन एक अलग थीम थी. ऐसे में आइए देखते हैं इन तीन दिनों में कौन से ऐसे 5 मोमेंट थे जो इस ग्रैंड प्री वेडिंग के मुख्य हाइलाइट थे. मशहूर पॉप सिंगर रिहाना ने अनंत राधिका के प्री वेडिंग में अपने परफॉर्मेंस से लोगों को दीवाना कर दिया. रिहाना ने 2016 के बाद अब तक लाइव परफॉर्म नहीं किया था इसलिए ये लम्हा और भी ऐतिहासिक बन गया, उन्होंने अनंत राधिका के प्री वेडिंग के पहले दिन पर कुल 19 गाने परफॉर्म किए और उनके प्री वेडिंग में चार चांद लगा दिया. मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अनंत राधिका के प्री वेडिंग के तीसरे दिन एक जानदार परफॉर्मेंस दी जिसके बीच उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर को स्टेज पर बुलाया और दोनों ने साथ में ग्रूव किया, उसके बाद उन्होंने करीना की तारीफ भी की.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola