Anant Ambani-Radhika Merchant: प्री वेडिंग में राधिका की ब्राइडल एंट्री आपने देखी क्या? वर्षों तक करेगा ट्रेंड

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 05 Mar 2024 10:00 AM

विज्ञापन

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अपने प्री वेडिंग सेरेमनी को चर्चा में हैं. दोनों की प्री वेडिंग सेरेमनी में देश-विदेश के कई बड़ी हस्ती भी शामिल हुए थे.

विज्ञापन

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अपने प्री वेडिंग सेरेमनी को चर्चा में हैं. दोनों की प्री वेडिंग सेरेमनी में देश-विदेश के कई बड़ी हस्ती भी शामिल हुए थे. यह प्री वेडिंग 1-3 मार्च तक जामनगर में आयोजित किया गया था. बीते दिन 3 मार्च को प्री वेडिंग सेरेमनी का आखिरी दिन था, जिसे राधिका मर्चेंट ने अपने यूनिक ब्राइडल एंट्री से और भी खास बना दिया.

राधिका मर्चेंट ने “देखा तेनु पहली बार वे” गाने से अनंत अंबानी की ओर बढ़ाए अपने कदम

प्री वेडिंग सेरमनी के आखिरी दिन कई तरह के परफ़ॉर्मेंस हुए जिसमें से राधिका मर्चेंट की ब्राइडल एंट्री ने काफी सुर्खियां बटोरी जो सोशल मीडिया पर बहुत ही ट्रेंड कर रही हैं. बता दें, राधिका मर्चेंट ने कभी खुशी कभी गम के फिल्म के गाने “देखा तेनु पहली बार वे” पर बड़ी ही खूबसूरती और एलिगेंट तरीके से लिपसिंग और एक्सप्रेशंस देते हुए स्टेज पर एंट्री ली. वायरल वीडियो में राधिका गाना गाते हुए अनंत अंबानी की ओर अपने कदम बढ़ाती हुई नजर आ रही हैं. वहीं अनंत अंबानी भी स्टेज पर से आगे बढ़ कर अपना हाथ राधिका की तरफ बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं. इस परफ़ॉर्मेंस ने अंबानी और राधिका के परिवार वालों का दिल जीत लिया, साथ ही मौजूद हस्तियों ने भी इसे खूब इन्जॉय किया. एंट्री के दौरान राधिका और अनंत अंबानी के चेहरे से साफ झलक रहा था कि वो दोनों एक दूसरे के साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए काफी एक्साइटेड और खुश हैं. अनंत अंबानी ने शी ग्रीन कलर का शेरवानी पहना है, जबकि राधिका ने पेस्टल कलर का लहंगा पहना है.

क्या हैं ब्राइडल एंट्री ?

मॉडर्न शादियों में ब्राइडल एंट्री काफी ट्रेंड में रहती हैं. इस दौरान ब्राइड अपनी एंट्री होने से पहले अपनी पसंद के गाने बजवाती हैं और धमाकेदार अंदाज में धीरे- धीरे स्टेज की ओर अपने कदम बढ़ाती हैं. कुछ ब्राइडल इसे खास बनाने के लिए एनर्जेटिक तरीके से डांस भी करती हैं. राधिका की ब्राइडल एंट्री जिस तरह से हुई है, उसके बारे में यह कहा जा रहा है कि वह वर्षों तक ट्रेंड करेगी और इसका प्रयोग शादियों में होगा.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola