पिता का नाम महादेव, पता- कैलाश पर्वत, झारखंड में बना गणपति बप्पा का आधार कार्ड, ऐसे हो रहे हैं दर्शन

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के जमशेदपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आधार कार्ड के आकार में एक पंडाल तैयार किया गया है, जिसमें कैलाश में भगवान गणेश के पते और छठी शताब्दी के दौरान उनकी जन्मतिथि की पहचान बताई गई है.

विज्ञापन
undefined

झारखंड में एक अनोखा पंडाल देखने को मिला है. यहां गणपति बप्पा का आधार कार्ड बन गया है. उनके आधार कार्ड का क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद बप्पा के दर्शन हो रहे हैं. इससे भक्त काफी उत्साहित है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

साकची बाजार में प्रथम पूज्य श्री गणेश का आधारयुक्त पंडाल बनाया गया है, जिसकी जमशेदपुर ही नहीं, देश भर में चर्चा हो रही है. आधार कार्ड पर भगवान गणेश का फोटो अंकित है. उनका आधार नंबर भी लिखा गया है. इसे बनाने वाले ने भगवान गणेश का पता भी बता दिया है.

undefined

इस फोटो में महादेव और पार्वती के पुत्र गणेश का पता इस प्रकार लिखा गया है- श्री गणेश, पुत्र- महादेव, कैलाश पर्वत, टॉप फ्लोर, मानसरोवर के पास, कैलाश, पिनकोड- 000001 (Shree Ganesh S/o Mahadev, Kailash Parvat, Top Floor, Near Mansarovar Lake, Kailash, Pin Code- 000001). उनके जन्म की तारीख 1 जनवरी बतायी गयी है.

undefined

यहां बने आधार कार्ड में एक कटआउट है. इसके अंदर भगवान गणेश विराजमान हैं. यानी इसके अंदर गणपति बप्पा की प्रतिमा रखी है. इसके किनारे जो बारकोड है, उसे स्कैन करने पर स्क्रीन पर गणेश भगवान की तस्वीरों वाला एक गूगल लिंक खुलता है.

undefined

गणेश चतुर्थी का त्योहार भारत में बड़े उत्साह के साथ प्रतिवर्ष मनाया जाता है और हजारों भक्त मंदिरों और ‘गणेशोत्सव पंडालों’ में प्रार्थना करने के लिए आते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola