ePaper

08 जुलाई का इतिहास: आज है बंगाल की दो महान विभूतियों का जन्मदिन

Updated at : 08 Jul 2022 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
08 जुलाई का इतिहास: आज है बंगाल की दो महान विभूतियों का जन्मदिन

8 जुलाई का इतिहास: देश दुनिया के इतिहास में 8 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

विज्ञापन

8 जुलाई का इतिहास: भारत के इतिहास में आठ जुलाई का दिन एक खास दिन के तौर पर दर्ज है. इस दिन पश्चिम बंगाल में महान राजनीतिज्ञ ज्योति बसु और भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली का जन्म हुआ था. कम्युनिस्ट राजनीति के पितामह कहे जाने वाले ज्योति बसु के नाम किसी राज्य के मुख्यमंत्री पद पर सर्वाधिक लंबे समय तक आसीन रहने का अनोखा रिकार्ड रहा था जो उनकी लोकप्रियता को ही दिखाता है. उनका कार्यकाल भूमि सुधारों के लिए प्रसिद्ध रहा है.

पश्चिम बंगाल की सरजमीं पर इसी दिन सौरव गांगुली का भी जन्म हुआ था और उन्होंने अपने जुझारू एवं आक्रामक तेवर से भारतीय क्रिकेट की सूरत ही बदल दी. बाएं हाथ के इस मध्यक्रम के बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट में आत्मविश्वास भरा और टीम को आखिरी गेंद तक भी हार नहीं मानने वाली टीम में रूपांतरित कर दिया. देश-दुनिया के इतिहास में आठ जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

  • 1497: पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा अपने जहाज से रवाना हुये और भारत की यात्रा समुद्र से करने वाले पहले यूरोपीय बने.

  • 1792: फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.

  • 1836: महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन शोध करने सेंट हेलेना पर पहुंचे.

  • 1914: महान वामपंथी नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर लंबे समय तक कार्यरत रहे ज्योति बसु का जन्म.

  • 1963: अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए.

  • 1972: बतौर कप्तान भारतीय क्रिकेट को नए तेवर देने वाले खिलाड़ी सौरव गांगुली का जन्म.

  • 1981: फ्रांस के प्रधानमंत्री मॉरिस ने बैंकों और कुछ बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया.

  • 1994: उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक किम इल सुंग का निधन.

  • 2007: पूर्व प्रधानमंत्री एवं समाजवादी नेता चंद्रशेखर का निधन.

  • 2016: पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध ईधी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी का निधन.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola